फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Mother-in-law and father-in-law accused of harassment

Kullu News: सास-ससुर पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Fri, 17 Jan 2025 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 17 Jan 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Mother-in-law and father-in-law accused of harassment
सैंज घाटी की एक महिला ने बंजार थाने में दी शिकायत
विज्ञापन


पति की मौत के बाद घर छोड़ने का दबाव बनाने का भी आरोपसंवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। सैंज घाटी की एक महिला ने ससुराल पक्ष पर अत्याचार करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को महिला ने बंजार पुलिस थाने में शिकायत दी है। इससे पहले पुलिस के पास महिला के लापता होने की भी शिकायत आई थी।
उधर, पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि पति की मौत के बाद उन पर घर छोड़ने का दबाव बनाया जाता रहा। बच्चों को भी उनसे छीन लिया गया है। दर-दर भटकने के लिए मजबूर हुई महिला ने बंजार थाना में मामला दर्ज करवा कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

महिला बीते शुक्रवार को पल्दी की दुर्गम पहाड़ियों में पांच दिन बाद अचेत अवस्था में मिली थी। सैंज घाटी की बनोगी पंचायत के पातल गांव की वंती देवी (27) पत्नी कमलेश कुमार पांच दिन से लापता थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उनके पति कमलेश कुमार की एक साल पहले सैंज में हत्या हो गई थी। इसके बाद उन पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। बताया कि कमलेश को उनके ताऊ ने गोद लिया था। ताऊ की मृत्यु के बाद उनकी जमीन और मकान कमलेश के नाम हो चुकी थे। ऐसे में लगातार घर छोड़ने के लिए विवश किया जाता रहा। कुछ दिन पहले ही सास दोनों बच्चों को भी वंती से छीनकर कुल्लू ले गईं। हालात से तंग आकर वह दो दिन के लिए थाटीबीड़ स्थित मायके गईं, लेकिन वहां बच्चों की याद सताती रही। इस पर पैदल ही जंगल के रास्ते घर के लिए निकल पड़ीं।
डीएसपी बंजार शेर सिंह ने कहा कि पीड़ित महिला की शिकायत पर ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाया और पुलिस तहकीकात कर रही है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed