फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Mother Hidimba sets out for Dussehra to follow the divine tradition.

Kullu News: देव परंपरा निभाने दशहरा के लिए निकलीं मां हिडिंबा

Wed, 01 Oct 2025 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 01 Oct 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Mother Hidimba sets out for Dussehra to follow the divine tradition.
हि​डिंबा माता हारियानों के साथ ढोल नगाड़ों की थाप पर दशहरा उत्सव के लिए प्रस्थान करती हुई। संवा
ढूंगरी स्थित मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत
विज्ञापन



देवी के दर्शन करने के लिए लगीं कतारें, हिडिंबा के पहुंचते ही शुरू होगा उत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की सदियों पुरानी देव परंपरा का निर्वहन करने के लिए माता हिडिंबा कुल्लू के लिए रवाना हो गई हैं। बुधवार सुबह ढूंगरी स्थित हिडिंबा मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकली।
मालरोड होते हुए निकली शोभायात्रा के दौरान दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह माता का स्वागत किया गया। प्रसाद और देवभोज का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव दो से आठ अक्तूबर तक मनाया जा रहा है। उत्सव की सदियों पुरानी देव परंपरा का निर्वहन करने के लिए ढुंगरी गांव स्थित हिडिंबा मंदिर से देवी की ऐतिहासिक रथयात्रा शुरू हुई। पूजा-अर्चना के पश्चात सैकड़ों हारियानों और कारकून रथयात्रा के साथ निकले। रथ में विराजमान देवी हिडिंबा और महर्षि मनु जहां से गुजरे, वहां दर्शन के लिए भक्तों की लंबी लाइनें लग गईं। जगह-जगह प्रसाद भी वितरित किया। वीरवार को देवी के रघुनाथ मंदिर पहुंचते ही उत्सव का आगाज हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मान्यता है कि देवी हिडिंबा के बिना दशहरा उत्सव का आगाज नहीं होता। कुल्लू में दशहरा का सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व है। देवी हिडिंबा का इसमें विशेष महत्व है। दशहरा देवी हिडिंबा के आगमन के बाद शुरू होता है। सात दिन तक चलने वाले उत्सव के दौरान देवी कुल्लू स्थित अस्थायी शिविर में रहेंगी।
पहले दिन देवी हिडिंबा का रथ कुल्लू के अधिष्ठाता भगवान रघुनाथ मंदिर और राजमहल पहुंचेगा। राज परिवार की ओर से अश्व पूजा होगी। सात दिन तक अस्थायी शिविर में रहने के बाद अंतिम दिन लंका दहन के पश्चात ही देवी वापस आएंगी। हिडिंबा माता के गूर देवी चंद ने बताया कि माता बुधवार रात को कुल्लू पहुंचेंगी। सुबह देवी का स्वागत होगा। रामशिला में देवी हिडिंबा को निमंत्रण देने के लिए छड़ी आएगी। यहां से भगवान रघुनाथ के मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगी। कारदार रघुवीर नेगी ने बताया कि माता हिडिंबा का जगह-जगह स्वागत हुआ।


--
ऊझी घाटी के कई और देवता कुल्लू रवाना

देवी हिडिंबा के अलावा ऊझी घाटी से दर्जनों देवी-देवता दशहरा में भाग लेने के लिए बुधवार को रवाना हुए। गौशाल गांव से गौतम ऋषि और तक्षक नाग, नसोगी से शंख नारायण, चचोगा-अलेउ से सृष्टि नारायण, शिरघन नाग, फाहली नाग, माता संध्या गायत्री सहित कई देवी-देवता उत्सव में भाग लेंगे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed