फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Mini Marathon will be held in tribal festival Keylong

Kullu News: जनजातीय उत्सव केलांग में होगी मिनी मैराथन

Mon, 05 Aug 2024 06:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 06:00 PM IST
विज्ञापन
Mini Marathon will be held in tribal festival Keylong
आयोजन समिति के अध्यक्ष राहुल कुमार ने तैयारियों की समीक्षा बैठक में दी जानकारी
विज्ञापन

तीन दिवसीय उत्सव का शुभारंभ करेंगे उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति के केलांग में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव 14 से 16 अगस्त तक मनाया जाएगा। मेले का शुभारंभ उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान करेंगे। सोमवार को उपायुक्त लाहौल-स्पीति एवं मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष राहुल कुमार ने जनजातीय उत्सव के सफल आयोजन और आवश्यक प्रबंधों को लेकर उप समितियों के साथ समीक्षा बैठक की।
राहुल कुमार ने कहा कि उत्सव इस बार ग्रीन फेयर थीम पर आधारित रहेगा। इसमें स्वच्छता पर फोकस रहेगा। उत्सव में सरस मेले का भी आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से स्वयं सहायता समूह के सदस्यों की आजीविका में विविधता लाने पर बल दिया जाएगा। तीन दिवसीय जनजातीय उत्सव की रूपरेखा पर विचार-विमर्श करते हुए उपायुक्त ने बताया कि उत्सव के दौरान स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ लद्दाखी, जनजातीय सांस्कृतिक दल भी भाग लेंगे। हिमाचली कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

उत्सव में सौंदर्य प्रतियोगिता भी आयोजित करवाई जाएगी जिसमें ट्राइबल क्वीन का खिताब दिया जाएगा। ट्राइबल क्वीन सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता को मिस हिमाचल की मेगा ऑडिशन में डायरेक्ट एंट्री का अवसर मिलेगा। इसके अतिरिक्त 11 से 13 अगस्त तक विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त लाहौल-स्पीति रन फॉर कल्चर मिनी मैराथन सहित बेबी शो तथा डॉग शो का भी आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम केलांग रजनीश शर्मा, सहायक आयुक्त संकल्प गौतम सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed