{"_id":"353c51300671eda90f7d76c70347a151","slug":"mid-day-meal-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू में मिड-डे मील वर्कर्स का प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू में मिड-डे मील वर्कर्स का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Fri, 07 Aug 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन (सीटू) ने मांगों को लेकर कुल्लू में प्रदर्शन किया। सीटू कार्यालय से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली गई। उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन के बाद उपायुक्त राकेश कंवर के माध्यम से प्रदेश सरकार को मांगों का ज्ञापन भेजा गया। मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन (सीटू) की प्रदेशाध्यक्ष कांता महंत ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार को कई बार ज्ञापन भेजे गए लेकिन सरकारें मांगों की हमेशा अनदेखी कर रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यूनियन ने एक बार फिर सरकार से भारतीय श्रम सम्मेलन के निर्णय अनुसार सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग की है। इसके अलावा सरकार से वेतन बढ़ाने, मिड-डे मील वर्कर्स की नौकरी से संबंधित 25 बच्चों की संख्या की शर्त को हटाने तथा 12 माह का वेतन देने की गुहार लगाई है। निकाले गए मिड- डे मील वर्कर्स को फिर से नौकरी पर बुलाने और प्रत्येक स्कूल में कम से कम दो मिड-डे मील वर्कर्स को नौकरी पर रखने की सरकार से गुहार लगाई है। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए सीटू जिला महासचिव राजेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार मिड-डे मील वर्कर्स का शोषण कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में डेढ़ हजार से लेकर पांच हजार तक अतिरिक्त वेतन दिया जाता है लेकिन हिमाचल में शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने इन मांगों को नहीं माना तो सीटू इनके हक की लड़ाई युद्ध स्तर पर छेड़ेगी। इस अवसर पर सीटू जिलाध्यक्ष भूप सिंह भंडारी, मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन की जिलाध्यक्ष करुणा, कर्मचंद, टशी, बिमला, दुर्गा, छपे राम, श्यामा शर्मा और मनोहर लाल आदि समेत अन्य मिड-डे मील वर्कर्स उपस्थित रहे।
विज्ञापन