फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   meeing in dev sadan

देवसदन में 21 को होगी संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक

Wed, 15 Sep 2021 11:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
meeing in dev sadan
कुल्लू। जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की संयुक्त सलाहकार समिति की जिला स्तरीय बैठक 21 सितंबर को देव सदन में होगी। करीब छह साल बाद हो रही बैठक को लेकर महासंघ के साथ कर्मचारी गदगद हैं। कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष आशु गोयल ने बताया कि महासंघ ने पहले ही उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग को 34 सूत्रीय मांगपत्र सौंप दिया है।
विज्ञापन

कई ज्वलंत मांगें जिसमें नए सरकारी कर्मचारी आवास बनाने, बने हुए आवासों की तय अवधि में मरम्मत करने, शहर की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा और शहर के सौंदर्यीकरण, सरकारी और कर्मचारी संपत्ति पर किए गए नाजायज कब्जे को हटवाना, मिनी सचिवालय, विभिन्न विभागीय संगठनों और खंडों की समस्याओं को सभी विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में उपायुक्त के समक्ष पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा। इस दौरान उपायुक्त को अतिरिक्त मांगपत्र सौंपा जाएगा। आशु गोयल ने बताया कि शीघ्र ही खंड स्तर पर भी संयुक्त सलाहकार समिति की बैठकों का आयोजन एसडीएम की अध्यक्षता में की जाएंगी। ताकि खंड स्तर पर समस्याओं का निराकरण संभव हो सके। उन्होंने कहा कि इसके बाद शिमला में 25 सितंबर को राज्य स्तरीय बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed