Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Women bearing the burden of development claims milk on their backs, blisters on their feet.

Kullu News: विकास के दावे ढो रहीं महिलाएं, पीठ पर दूध और पैरों में छाले

Thu, 19 Nov 2026 10:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Women bearing the burden of development claims milk on their backs, blisters on their feet.
कुल्लू। विकास के दावों की चमक तीर्थन घाटी के चार गांवों पर नहीं पहुंची है। यहां आज भी महिलाएं पीठ पर दूध का बोझ उठाकर कई किलोमीटर का कठिन सफर तय करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

पैरों में छाले पड़ें या रास्ते में थककर कदम ठिठकें, परिवार की आर्थिकी चलाने के लिए उन्हें रोज यह मशक्कत करनी पड़ती है। तीर्थन घाटी की शिल्ली पंचायत के शिल्ह, शरूंगर, परवाड़ी और गरूली गांवों की यह तस्वीर ग्रामीण विकास के दावों पर सवाल खड़े करती है। कहीं पांच तो कहीं दस किलोमीटर पैदल चलकर दूध बाजार तक पहुंचाना पड़ता है। विडंबना यह है कि पिछले दस वर्षों से यही सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

शिल्ह और शरूंगर गांव की महिलाएं करीब पांच किलोमीटर पैदल चलकर कटहलचा गांव तक दूध पहुंचाती हैं। यहां से स्पेन के माध्यम से दूध बठाहड़ की मुख्य सड़क तक पहुुंचाया जाता है। परवाड़ी और गरूली गांव के लोगों की परेशानी और अधिक है। उन्हें करीब दस किलोमीटर पैदल चलकर तुंग स्टेशन तक दूध पहुंचाना पड़ता है। दुग्ध उत्पादक कौशल्या देवी, कमला देवी, जय देवी, विद्या देवी, शीला देवी, तेजी देवी, रेखा और निशु देवी ने बताया कि रोजाना दूध ढोना उनकी मजबूरी बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों गांवों में करीब 70 परिवार दूध उत्पादन के कारोबार से जुड़े हैं। औसतन प्रत्येक परिवार में रोजाना पांच से 20 लीटर दूध का उत्पादन होता है। महिलाओं का कहना है कि यदि गांवों से दूध एकत्रित करने के लिए वाहन की व्यवस्था हो जाए तो उन्हें पैदल दूध ढोने से राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग बंजार के अधिशासी अभियंता पवन राणा ने कहा कि बठाहड़-शिल्ह-शरूंगर सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत जारी है। अगले साल तक सड़क बसों की आवाजाही के लिए तैयार हो जाएगी।
.....
सड़क शिल्ह गांव तक बन गई है। बावजूद दूध के लिए गाड़ी नहीं भेजी जा रही है। ऐसे में दुग्ध उत्पादक महिलाओं को केवल अपने दम पर ही दूध को बाजार तक पहुंचने के लिए छोड़ दिया गया है।

-रीता ठाकुर, दुग्ध उत्पादक
....
शिल्ली पंचायत के चारों गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। दूध संग्रहण के लिए शिल्ह गांव तक नियमित वाहन की व्यवस्था की जाए ताकि महिलाओं को सुविधा मिल सके।
-जवित्री ठाकुर, दुग्ध उत्पादक
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed