{"_id":"6a05a9d30e5409c4150e5288","slug":"may-26-28-and-30-will-be-public-holidays-kullu-news-c-89-1-ssml1015-176302-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: 26, 28 और 30 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: 26, 28 और 30 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दैनिक वेतनभोगी कर्मियों के लिए सवैतनिक रहेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (कुल्लू)। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त किरण भड़ाना ने बताया कि पंचायतीराज संस्थानों के आम चुनाव का पहले चरण 26, दूसरा 28 और तीसरा चरण 30 मई को होगा। इसके लिए हिमाचल प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार इन तिथियों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
उन्होंने बताया कि जिन पंचायत क्षेत्रों में इन तिथियों को मतदान होना है, वहां सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, शैक्षणिक संस्थान, औद्योगिक प्रतिष्ठान, दुकानें और वाणिज्यिक संस्थान बंद रहेंगे। यह अवकाश दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए भी सवैतनिक रहेगा। इसके अतिरिक्त जिन कर्मचारियों का मतदान किसी अन्य पंचायत क्षेत्र में है और वे राज्य के किसी दूसरे स्थान पर कार्यरत हैं, उन्हें मतदान करने के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश दिया जाएगा। इसके लिए कर्मचारी को संबंधित पीठासीन अधिकारी से मतदान करने का प्रमाण पत्र कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा।