फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Mastram elected vice president of the federation

Kullu News: महासंघ के उपाध्यक्ष चुने मस्तराम

Mon, 30 Sep 2024 03:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 03:54 PM IST
विज्ञापन
Mastram elected vice president of the federation
राजकीय अर्धराजकीय चालक एवं परिचालक महासंघ ने किया चुनाव
विज्ञापन

वीआईपी ड्यूटी में रहने, खाने पीने के प्रबंध के लिए डीसी के मिलेगा महासंघ
............
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय, अर्ध राजकीय चालक एवं परिचालक महासंघ जिला कुल्लू की जिलास्तरीय त्रैमासिक बैठक रविवार को ढालपुर में हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ख्याल चंद ठाकुर ने की। इस दौरान जिला प्रधान तुले राम भी मौजूद रहे। इसमें उपाध्यक्ष मस्त राम ठाकुर को नियुक्त किया गया। रेवती राम को बंजार खंड का प्रधान और ऐलु राम को अध्यक्ष बनाया गया।
जिला प्रधान तुले राम ने बताया कि बैठक में चुनाव के उपरांत चालकों और परिचालकों के मुख्य मुद्दों पर चर्चा की गई। कहा कि वीआईपी ड्यूटी के दौरान रहने और खाने-पीने का उचित प्रबंध नहीं होता है। निर्णय लिया कि आने वाले दिनों में महासंघ का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिलेगा और अपनी समस्याओं से अवगत करवाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महासंघ का सालाना खेलकूद कार्यक्रम इस बार कुल्लू दशहरा के पश्चात आयोजित किया जाएगा। कुल्लू दशहरा में लालड़ी कार्यक्रम होता है। इसमें चालकों-परिचालकों की क्या भूमिका रहेगी, उस पर भी चर्चा की गई। इस दौरान जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिलोक राज, महामंत्री वेदराम, कोषाध्यक्ष हरदयाल, उपाध्यक्ष खीमीराम, भुंतर खंड के चेयरमैन बालक राम, अध्यक्ष चने राम आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed