{"_id":"6a8ed7a99532670b480e6536","slug":"markets-decked-out-with-rakhis-sisters-excited-to-adorn-their-brothers-wrists-kullu-news-c-89-1-ssml1013-185065-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: राखियों से सजे बाजार, भाइयों की कलाई सजाने को बहनों में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: राखियों से सजे बाजार, भाइयों की कलाई सजाने को बहनों में उत्साह
Thu, 27 Aug 2026 05:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 27 Aug 2026 05:39 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। रक्षाबंधन पर्व को लेकर जिला मुख्यालय कुल्लू के बाजार रंग-बिरंगी राखियों से सज गए हैं। दुकानों के अलावा विभिन्न स्थानों पर राखियों की बिक्री के लिए विशेष स्टॉल लगाए गए हैं।
त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। बहनें भाइयों की पसंद को ध्यान में रखते हुए राखियों के साथ अन्य सामान की खरीदारी में जुटी हैं। बाजार में दिनभर चहल-पहल बनी हुई है।
राखी विक्रेता चेतन सूरी ने बताया कि इस बार बाजार में 10 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। इनमें डोरी राखी, मोती राखी, चंदन राखी, रुद्राक्ष राखी और पीली डोरी वाली राखियां शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा कोलकाता से मंगवाई गई विभिन्न डिजाइन की राखियां भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। अलग-अलग डिजाइन, रंग और पैटर्न वाली राखियां बहनों को आकर्षित कर रही हैं।
बच्चों के लिए बाजार में 20 से 70 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। इनमें कार्टून कैरेक्टर और लाइट वाली राखियां बच्चों की पसंद बनी हुई हैं। दुकानदारों के अनुसार छोटे बच्चे अपनी पसंद के कार्टून वाली राखियां लेने में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं। वहीं, बड़े भाई-बहनों के लिए मोती, चंदन और रुद्राक्ष वाली राखियों की भी मांग है।
दाम स्थिर रहने से खरीदारों को राहत
राखी खरीदने पहुंचीं श्वेता, प्रोमिला, पूजा और रीना ने बताया कि उन्होंने पिछले वर्ष भी लगभग इन्हीं दामों पर अपने भाइयों के लिए राखियां खरीदी थीं। इस बार राखियों के दामों में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है। इससे त्योहार पर खरीदारी करने पहुंचे लोगों को राहत मिली है। उनका कहना है कि अलग-अलग कीमतों में राखियों की अच्छी वैरायटी उपलब्ध होने से बजट के अनुसार खरीदारी करना आसान हो गया है।
दुकानदारों को उम्मीद है कि रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आने के साथ बाजार में खरीदारी और तेज होगी। खासकर त्योहार से एक दिन पहले राखियों की बिक्री में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। बाजारों में राखियों के साथ मिठाइयों और उपहारों की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है।