फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Many gardens became half empty in the first break itself

पहले तुड़ान में ही आधे खाली हो गए कई बगीचे

Sat, 07 Aug 2021 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Many gardens became half empty in the first break itself
कुल्लू। इस बार सीजन में हो रही बारिश का बागवानी पर अनुकूल असर हुआ है। सेब के बगीचों में बारिश से इस बार बेहतर रंग आया है। कई बगीचों में बागवानों को सेब में रंग आने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था।
विज्ञापन

जिले के निचले क्षेत्र के बागवानों को सेब के रंग को लेकर सबसे अधिक समस्या होती थी। लेकिन इस बार अच्छा रंग होने से पहले ही तुड़ान में कई बगीचे आधे खाली हो गए हैं। अगर मौसम का रुख ऐसे ही रहता है तो 20 अगस्त तक कई बगीचे 80 फीसदी तक खाली हो जाएंगे। सीजन के शुरूआती दौर में बागवानों को सेब के बेहतर दाम भी मिल रहे हैं। ऐसे में बागवान सेब मंडियों तक पहुंचाने में कोई देर नहीं कर रहे हैं। सब्जी मंडी पतलीकूहल, बंदरोल, भुंतर, शाट सहित दिल्ली की आजादपुर मंडी के लिए सेब की सैकड़ों पेटियां हर दिन जा रही हैं। बागवान गोपाल सिंह, नरेश कुमार, रविंद्र, विजय और पुने राम ने कहा कि अच्छी बरसात के चलते इस बार सेब में रंग बेहतर आया है। इससे शुरूआती दौर में सेब अधिक निकला है। बारिश से फल का आकार भी अच्छा बन रहा है। छोटे पेड़ों के फलों में अधिक रंग आ गया है। हालांकि उन्हें इस बार अधिक स्प्रे का इस्तेमाल भी नहीं करना पड़ा। कोरोना के बीच सेब की इन दिनों भारी मांग हैं, जिसका फायदा सीधे तौर पर बागवानों को मिल रहा है। उधर, फल एवं सब्जी उत्पादक संगठन कुल्लू के महासचिव सुनील राणा ने कहा कि संगठन लगातार किसानों व बागवानों के संपर्क में है। उधर, इस संबंध में बागवानी विभाग के विषयवाद विशेषज्ञ उत्तम पराशर ने कहा कि सेब को तोड़ने में बागवान जल्दबाजी न करें। सेब में अच्छा रंग होने पर इसे बेचने के लिए मंडी में लाएं। इसके बागवानों को बेहतर दाम मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed