फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The state's 'Royal' variety pales in comparison to the luster of Kashmir's Gala.The state's 'Royal' variety pales in comparison to the luster of Kashmir's Gala.

Kullu News: कश्मीर के गाला की चमक में फीका पड़ा सूबे का रॉयल

Mon, 24 Aug 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
The state's 'Royal' variety pales in comparison to the luster of Kashmir's Gala.The state's 'Royal' variety pales in comparison to the luster of Kashmir's Gala.
खराहल (कुल्लू)। देश की मंडियों में कश्मीर का गाला सेब पहुंचने से सूबे में रॉयल सेब के दाम कम हो गए हैं। दो दिन पहले 110 रुपये प्रतिकिलो बिकने वाला रॉयल सेब के दाम सोमवार को 90 रुपये तक मिले। इससे स्थानीय बागवानों के चेहरों पर मायूसी छा गई है।
विज्ञापन

पहले से ही फसल कम हुई है। अब दाम कम होने से आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। सब्जी मंडी बंदरोल के पूर्व प्रधान मोहन ठाकुर ने कहा कि देश की मंडियों में कश्मीर के गाला सेब से दस्तक दे दी है। इससे कुल्लू के रॉयल सेब के दामों पर असर पड़ा है।
विज्ञापन

बागवान टिकम ठाकुर का कहना है कि इस साल पहले ही सेब का उत्पादन कम है। अब दाम गिरने से बागवानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। बागवान अमित, कर्मचंद, चंदेराम, कैलाश ठाकुर, चमन ने कहा कि सेब की फसल को तैयार करने में काफी खर्चा आता है। फफूंदनाशक और कीटनाशक सहित रसायनों की कीमतों में भारी वृद्धि होने से खर्चें बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाम मुनासिब नहीं मिलते हैं, तो काफी अधिक नुकसान उठाना पड़ता है। फलोत्पादक मंडल कुल्लू के अध्यक्ष प्रेम शर्मा ने कहा कि कम फसल होने के बावजूद कीमतें कम होना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि बागवानी विभाग भी सेब की मार्केटिंग पर नजर रखे। मोहन ठाकुर ने कहा कि सोमवार को ए श्रेणी का राॅयल सेब 90, मीडियम 69 और स्माॅल 59 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed