{"_id":"6a8c8acb2003b3f0e10cc3b2","slug":"food-samples-collected-in-bhuntar-and-kalaili-kullu-news-c-89-1-ssml1015-184965-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भुंतर, कलैहली में भरे खाद्य पदार्थों के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भुंतर, कलैहली में भरे खाद्य पदार्थों के सैंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को भुंतर और कलैहली में दुकानों व मिष्ठान भंडारों का निरीक्षण किया। इस दौरान विभागीय टीम ने खाद्य पदार्थों के चार सैंपल लिए, जिन्हें जांच के लिए कंडाघाट स्थित विभागीय प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
खाद्य सुरक्षा विभाग कुल्लू के सहायक आयुक्त अनिल शर्मा ने बताया कि जन स्वास्थ्य की सुरक्षा और लोगों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाना विभाग की प्राथमिकता है। इसी के तहत लगातार दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर सैंपल लिए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि सोमवार को टीम ने पनीर, दूध, काजू-पिस्ता और कोको-व्हाइट मिठाई के एक-एक सैंपल लिए हैं। इनकी गुणवत्ता की जांच प्रयोगशाला में की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।