{"_id":"65ec50cb08b6f8e4d50699bc","slug":"manali-tourist-places-buzzing-with-tourists-kullu-news-c-89-1-ssml1015-118427-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मनाली के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मनाली के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन स्थल सोलंगनाला में बर्फ के दीदार के लिए पर्यटकों का मेला लग गया है। मनाली में शनिवार को धूप खिली रही। पर्यटकों ने दिनभर धूप के बीच खेलों का आनंद उठाया। भारी बर्फबारी के बाद मनाली के पर्यटन स्थल निखर उठे हैं। सोलंगनाला पर्यटकों के लिए बहाल है, जबकि आने वाले समय में अटल टनल के साउथ और नाॅर्थ पोर्टल सहित, सिस्सू, कोकसर, कोठी और गुलाबा में पर्यटक बर्फ के दीदार कर सकेंगे।
मनाली के पर्यटन स्थल सोलंगनाला सहित अंजनी महादेव और फातरु में पर्यटकों की चहलकदमी बढ़ी है। अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर 150 सेंटीमीटर बर्फ से ढक गए हैं। बीआरओ ने अटल टनल के साउथ पोर्टल को बुधवार को ही मनाली से जोड़ दिया है, लेकिन बर्फ से ढकी सड़क की हालत को देखते हुए पर्यटकों को अभी सोलंगनाला तक ही भेजा जा रहा है।
सोलंगनाला के पर्यटन कारोबारी चमन लाल, देवी चंद, रोहित ने बताया कि शनिवार को पर्यटन स्थलों में दिनभर धूप खिली रही। पर्यटकों ने खिली धूप के बीच सोलंगनाला मैदान सहित अंजनी महादेव और फातरु की वादियों में बर्फ का आनंद लिया। हर रोज 1,500 पर्यटक वाहन सोलंगनाला पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पर्यटन कारोबार चलने से सोलंगनाला के कारोबारी खुश हैं। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि अटल टनल तक सड़क फिलहाल एकतरफा वाहनों के लिए बहाल है। उन्होंने कहा कि पार्किंग व्यवस्था बेहतर होते ही टनल पर्यटकों के लिए बहाल कर दी जाएगी। संवाद
000