फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Manali to Kullu via Naggar bus service started

Kullu News: मनाली से कुल्लू वाया नग्गर बस सेवा शुरू

Sat, 15 Jul 2023 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 15 Jul 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Manali to Kullu via Naggar bus service started
कुल्लू-मंडी के एचआरटीसी ने बस सेवा बहाल कर दी है।
कुल्लू। मनाली से अब यात्री बस के माध्यम से सीधे अंतरराज्यीय बस अड्डा (आईएसबीटी) कुल्लू पहुंच रहे हैं। मनाली से कुल्लू वाया नग्गर सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है। नग्गर सड़क से अब सवारियों को अरछंडी से रायसन जाने के लिए ब्यास पर बने पुल को पार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

हालांकि कुल्लू-मनाली हाईवे अभी भी बड़े वाहनों के लिए बंद है। इस हाईवे पर कुल्लू से रायसन तक बस सेवाएं जारी हैं। कुल्लू से औट और मंडी तक बसों का संचालन किया जा रहा है। शनिवार को औट से उपमंडल बंजार को जोड़ने के लिए भी 30 सीटों वाली बस का ट्रायल किया गया। यह सफल रहा। ऐसे में औट से बंजार के लिए 30 सीटर बस का संचालन शुरू हो गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा उपमंडल बंजार की गड़सा घाटी को यातायात सुविधा से जोड़ा गया है। भुंतर से गड़सा के लिए भी बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। कुल्लू-मनाली हाईवे पर बंदरोल से मौहल के लिए मुद्रिका बस भी दौड़ रही है। मनाली से कुल्लू और कुल्लू से औट के लिए बसों का संचालन होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य क्षतिग्रस्त सड़कों को बहाल करने का कार्य भी तेजी से जारी है। बता दें कि मनाली से कुल्लू और औट के लिए बसों का संचालन विगत शुक्रवार को शिफ्टों में किया गया था, लेकिन शनिवार को वाया नग्गर सड़क से मनाली से सीधे कुल्लू के लिए बसें दौड़ीं। इसके अलावा शनिवार को औट से बंजार और भुंतर से गड़सा के लिए भी बसों को भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed