फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Manali is calling... the spirit of the mountains will return to the trail

Kullu News: बुला रही मनाली... पगडंडी पर लौटेगा पर्वतों का जोश

Sat, 27 Sep 2025 06:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 27 Sep 2025 06:41 PM IST
सार

सोलंगनाला, मनाली में कल 13 हजार फीट ऊंचाई पर पतालसू तक ट्रैल रेस का आयोजन होगा। इस रोमांचक दौड़ में देश-विदेश के धावक भाग लेंगे। आयोजन से पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Manali is calling... the spirit of the mountains will return to the trail

विस्तार

सोलंगनाला में कल होगी पगडंडी दौड़, 13 हजार फीट की ऊंचाई पर पतालसू पहुंचेगे धावक
विज्ञापन

जूनियर और सीनियर वर्ग की होगी ट्रैल रेस, विदेशी मेहमानों के आने की भी उम्मीद

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। आपदा की धूल अब बैठ चुकी है। मनाली फिर से अपनी रफ्तार में लौट रहा है। सोलंगनाला की वादियों में 28 सितंबर को दौड़ते नजर आएंगे वो जज्बे जो पहाड़ों से टकराने का हौसला रखते हैं।
हिमाचल ही नहीं, देश और विदेश से धावक इस रोमांचक ट्रैल रेस (पगडंडी दौड़) का हिस्सा बनेंगे और पतालसू की 13,000 फीट ऊंची चोटी तक पहुंचेंगे। सोलंगनाला में होने वाली ट्रैल रेस इसका प्रमाण है कि अब मनाली में सब सामान्य हो गया है। ट्रैल दौड़ में विदेशी धावकों के भी पहुंचने की उम्मीद है। आपदा के बाद मनाली इस तरह का यह पहला आयोजन है।
विज्ञापन

मनाली के बुरुआ गांव के शीतकालीन खेलों के ओलंपिक चैंपियन हीरा लाल ठाकुर यह प्रतियोगिता करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता दो वर्गों में करवाई जाएगी। जूनियर वर्ग की ट्रैल दौड़ सोलंगनाला से पतालसू तक लगभग पांच किलोमीटर की होगी जबकि 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता सोलंग से पतालसू पीक तक होगी। लगभग 13 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद धावक सोलंगनाला को वापस आएंगे। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में काफी उत्साह है। लोगों के काफी संख्या में इस प्रतियोगिता में भाग लेने की उम्मीद है। मनाली में ठप पड़ी पर्यटन की रफ्तार को बढ़ाने में इस तरह के आयोजन मील पत्थर साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed