फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Manali: Garbage will be collected from every house, action will be taken if thrown in the open

Kullu News: मनाली घर-घर से उठेगा कचरा, खुले में फेंका तो कार्रवाई

Wed, 28 Feb 2024 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Manali: Garbage will be collected from every house, action will be taken if thrown in the open
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली की सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए नगर परिषद ने टेंडर प्रक्रिया में बदलाव कर दिया है। अब पूरे शहर का एक ही टेंडर करवाने के बजाय तीन जोन बनाकर टेंडर करवाए गए हैं। इससे प्रतिस्पर्धा बढ़ने के साथ सफाई में सुधार होने की संभावना है। नगर परिषद ने टेंडर में ही घर-घर कूड़ा उठाना आवश्यक किया है। ठेकेदार को घर-घर जाकर कूड़ा एकत्रित करना होगा। यदि कोई कूड़ा खुले में फेंकता है तो उसका चालान होगा। इसके लिए हॉट स्पॉट बने स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

मनाली में पिछले कुछ दिन से सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। सफाई व्यवस्था में अब तक एक ही ठेकेदार का अधिपत्य रहता आया है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इस बार नगर परिषद ने मनाली शहर के सात वार्डों को तीन जोनों में बांटा है। वार्ड एक और दो का एक, तीन, चार और पांच का दो और छह और सात वार्ड का तीसरा जोन बनाया गया है। तीनों के अलग-अलग टेंडर करवाकर घर-घर कचरा उठाना जरूरी किया गया है। शहर में जहां कूड़ा खुले में फेंका जाता है, ऐसी जगह हॉट स्पॉट चिह्नित की गई हैं। इन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कोई भी खुले में कूड़ा फेंकते हुए पाया जाता है तो उसका नियमानुसार चालान किया जाएगा।
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
नगर परिषद के उपाध्यक्ष मनोज लारजे ने बताया कि सफाई व्यवस्था की टेंडर प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। अब घर-घर से कूड़ा उठाया जाएगा। घरों से गारबेज कलेक्शन नहीं हो रहा है तो इसकी जानकारी नगर परिषद को दें। शिकायत का तुरंत समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। शहरवासियों से आग्रह है कि कूड़ा खुले में न फेंके। सफाई कर्मचारी को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी करुण भरमौरिया ने बताया कि शहर को स्वच्छ रखने के प्रयास लगातार जारी है। तीन जोन के अलग-अलग टेंडर करवाने के बाद सफाई कर्मचारियों और ठेकेदारों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। हॉट स्पॉट में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। खुले में खुला फेंकने वालों के चालान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed