{"_id":"67223c14da1772a5f10fc7e9","slug":"manali-decorated-for-diwali-crowd-gathered-on-mall-road-kullu-news-c-89-1-ssml1012-133854-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दिवाली के लिए सजा मनाली, मालरोड पर उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दिवाली के लिए सजा मनाली, मालरोड पर उमड़ी भीड़
Thu, 31 Oct 2024 07:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 31 Oct 2024 07:20 AM IST
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। दिवाली पर मनाली का मालरोड पूरी तरह से सज गया है। मालरोड पर सजी सजावटी वस्तुओं की दुकानों से रौनक बढ़ गई है। फैंसी सजावटी वस्तुओं की खरीदारी के लिए बाजार में लोगों की अच्छी भीड़ देखने को मिली। दिवाली पर वीरवार को बाजार में और अधिक भीड़ जुटने की उम्मीद है।
दिवाली पर्व पर मनाली में फैंसी सजावटी वस्तुओं की मांग अधिक है, जबकि मिट्टी के दीये कम बिक रहे हैं। फैंसी लाईटें, हार, लक्ष्मी माता की फैंसी तस्वीरों को लोग हाथों हाथ खरीद रहे हैं। साथ ही रंग-बिरंगी मोमबत्तियों की भी काफी मांग है। दुकानदार ललित ने बताया कि दिवाली पर अच्छा कारोबार चल रहा है। दिवाली से एक दिन पहले ही लोग खरीदारी को पहुंच रहे हैं।
मिठाई विक्रेता प्रेम ने बताया कि दिवाली पर मिक्स मिठाइयों की सबसे अधिक मांग है। बाजार में लगे मिठाइयों के स्टाल पर लोग खरीदारी कर रहे हैं। उधर, पटाखों की बिक्री के लिए प्रशासन ने रामबाग को चिह्नित किया है। रामबाग में पटाखों की दुकानें सज गई हैं। हालांकि बुधवार को रामबाग में अधिक भीड़ नहीं जुटी। वीरवार को यहां अधिक भीड़ जुटने की उम्मीद है।