फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Mamta Bhardwaj made Lahaul residents dance with songs

Kullu News: ममता भारद्वाज ने गीतों से नचाए लाहौल वासी

Fri, 18 Aug 2023 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 18 Aug 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Mamta Bhardwaj made Lahaul residents dance with songs
त्रिलोकनाथ में पोरी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में विधायक रवि ठाकुर का पारंपरिक परिधान में
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। त्रिलोकनाथ में भवानी कुंड की पूजा-अर्चना के साथ ऐतिहासिक पोरी मेला शुरू हो गया है। शुक्रवार सुबह भगवान त्रिलोकनाथ मंदिर के कारकून सहित अन्य देवलुओं ने त्रिलोकनाथ मंदिर में भगवान त्रिलोकीनाथ की पूजा-अर्चना की। उसके बाद कारकून और देवलुओं ने मंदिर से करीब चार किमी दूर सप्तधारा के दूसरे छोर पर स्थित भवानी कुंड में पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

कारकून और देवलुओं ने पुरातन मान्यताओं का निर्वहन किया। इस दौरान त्रिलोकनाथ का ठाकुर सफेद घोड़े पर सवार होकर भवानी कुंड और वहां से वापस मंदिर पहुंचे। उसके बाद पोरी मेला शुरू हुआ। शाम को लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर और विरासत हैं, इन्हें हमें संजो कर रखना चाहिए।
विज्ञापन

वहीं पोरी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में सारेगामा जी पंजाबी टाॅप फाइनलिस्ट रही ममता भारद्वाज ने अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों को खूब नचाया। उन्होंने तेरे बिन नहीं जीना मर जाना डोलना, माही वे मोहब्बतां सचियां ने, कजरा मोहब्बत वाला, जुगनी पंजाबी, पहाड़ी गीत तेरा मेरा प्यार अड़िए, अम्मा जुले, तेरी अंखियां का यो काजल गीतों पर दर्शकों को खूब झुमाया। महिला मंडल त्रिलोकनाथ ने लाहौली लोकनृत्य से कार्यक्रम का आगाज किया। आकाश लोन्चेन्पा, अमर पोकू और टशी ने भी बेहतरीन प्रस्तुति देकर समां बांधा। महिला मंडल पिमल, नालडा और सिंदवाड़ी ने सांस्कृतिक संध्या में लाहौली लोकनृत्य की झलक पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

किन्नौर के मशहूर लोकगायक बीरबल किन्नौरा ने ...पैसा पैसा पैसा ऐसा कैसा पैसा, शिल्पा मेरी सेटिंग है, ज़हर से जहर गाने गाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। पांगी के जीवन ने चारा दिना आसा डलहौजी जाना, गड्डी आई पारले मोड़ा, मेरी प्यारी कला लांदी कोटा हो, दिन चले छतरी छांवा हो, हीरो गए परदेश और अनिल सूर्यवंशी ने भी दर्शकों से खूब तालियां बटोरीं।

त्रिलोकनाथ के सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि भवानी कुंड में पूजा-अर्चना के बाद मेले का शुभारंभ हो गया है। शनिवार दोपहर बाद त्रिलोकनाथ मंदिर से मेला ग्राउंड तक भगवान त्रिलोकनाथ की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। 20 अगस्त को मेले के अंतिम दिन सुबह श्रद्धालुओं का एक जत्था भगवान त्रिलोकीनाथ का आशीर्वाद लेकर मणिमहेश की ओर रवाना होगा। संवाद

त्रिलोकनाथ में पोरी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में विधायक रवि ठाकुर का पारंपरिक परिधान में

त्रिलोकनाथ में पोरी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में विधायक रवि ठाकुर का पारंपरिक परिधान में

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed