{"_id":"69652599175fe2d61e00f18d","slug":"mahanati-rehearsal-to-be-held-in-manali-on-january-16-kullu-news-c-89-1-klu1002-166428-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मनाली में 16 जनवरी को होगी महानाटी की रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मनाली में 16 जनवरी को होगी महानाटी की रिहर्सल
Mon, 12 Jan 2026 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 12 Jan 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
अब तक 277 महिला मंडल करवा चुके हैं पंजीकरण
उत्सव के दौरान दो चरणों में होगी महानाटी
संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। विंटर कार्निवल के दौरान होने वाली महानाटी की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कमर कसनी शुरू कर दी है। उपमंडलाधिकारी रमन शर्मा ने बताया कि 16 जनवरी को सुबह 11 बजे मालरोड पर महानाटी की रिहर्सल होगी।
इस संदर्भ में संबंधित कमेटियों को आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि रिहर्सल के दौरान व्यवस्था और भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे। रिहर्सल में प्रत्येक महिला मंडल से केवल 2 सदस्यों को ही भाग लेने की अनुमति दी गई है। सभी प्रतिभागी महिलाओं को सुबह 10 बजे तक पारंपरिक पट्टू पहनकर मालरोड पर पहुंचना होगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान लेफ्ट बैंक से भाग लेने वाली महिलाओं के लिए तीन फूल वाला सफेद पट्टू और लाल स्वेटर, राइट बैंक की महिलाओं के लिए तीन फूल वाला काला पट्टू और लाल स्वेटर और सभी प्रतिभागियों के लिए लाल रंग का ''थीपू'' और हाथ में सफेद रुमाल होना अनिवार्य होगा।
उन्होंने बताया कि विंटर कार्निवल के दौरान महानाटी दो चरण में होगी। 21 जनवरी को राइट बैंक और 23 जनवरी को लेफ्ट बैंक की महिलाएं अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी। इस दौरान प्रत्येक महिला मंडल से कम से कम 6 और अधिकतम 8 महिलाओं की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।
विज्ञापन
--
नामांकन में टूटा पिछले साल का रिकॉर्ड
इस वर्ष मनाली की महानाटी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। अब तक कुल 277 महिला मंडलों ने खंड विकास कार्यालय नग्गर (पतलीकूहल) में अपना पंजीकरण करवा लिया है। यह संख्या पिछले वर्ष के 275 मंडलों के आंकड़े को पार कर चुकी है।