{"_id":"677960685319b05999095c48","slug":"mahanati-and-fashion-show-will-be-attractions-in-sharad-utsav-kullu-news-c-89-1-ssml1012-138401-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: शरदोत्सव में महानाटी और फैशन शो होंगे आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: शरदोत्सव में महानाटी और फैशन शो होंगे आकर्षण
Sat, 04 Jan 2025 09:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 04 Jan 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
इस साल 20 से 24 जनवरी तक होगा राष्ट्रीय विंटर कार्निवल, प्रशासन ने शुरू कीं तैयारियां
छह से दस जनवरी तक खंड विकास कार्यालय नगर में पंजीकरण करवा सकेंगे महिला मंडल
संवाद न्यूज एंजेसी
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में हर साल दो से छह जनवरी तक मनाया जाने वाला राष्ट्रीय विंटर कार्निवल इस बार 20 से 24 जनवरी तक होगा। प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
कार्निवल में महिला मंडलों की झांकी, महानाटी और फैशन शो आकर्षण का केंद्र होंगे। विंटर कार्निवल कमेटी छह जनवरी से पंजीकरण शुरू कर रही है। छह से दस जनवरी तक खंड विकास कार्यालय नगर में महिला मंडल पंजीकरण करवा सकेंगे।
हर साल दो से छह जनवरी तक राष्ट्रीय विंटर कार्निवल का आयोजन किया जाता है। इस दौरान नववर्ष पर पर्यटकों की भीड़ रहती है। लगभग 10 जनवरी के बाद मनाली में पर्यटकों की संख्या अचानक घट जाती है। विंटर कार्निवल मनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यटकों को आकर्षित करना है। लिहाजा, कार्निवल ऐसे समय में करवाने सहमति बनी, जब मनाली में पर्यटकों की संख्या कम हो। विंटर कार्निवल कमेटी ने इसके लिए 20 से 24 जनवरी की तिथि तय की। विंटर कार्निवल में विंटर क्वीन प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहेगी। पांच दिन चलने वाले उत्सव में दो दिन महानाटी का आयोजन किया जाएगा। इसमें राइट और लेफ्ट बैंक की महिलाएं प्राचीन पहनावे में नाटी डालेंगी। पहले दिन सांस्कृतिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसमें महिलाओं की भागीदारी अधिक रहती है। पिछले वर्ष झांकी में लगभग 250 महिला मंडलों ने भाग लिया था। इस साल महिला मंडलों की संख्या में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने बताया कि छह से दस जनवरी तक सुबह साढ़े दस से शाम चार बजे तक महिला मंडलों का पंजीकरण खंड विकास कार्यालय नग्गर में होगा। महिला मंडलों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण करवा लें।
विज्ञापन
--