{"_id":"66279a9676387ca3960f4773","slug":"made-aware-for-voting-in-charu-kullu-news-c-89-1-ssml1012-121298-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: चारू में मतदान के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: चारू में मतदान के लिए किया जागरूक
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। स्वीप के तहत मडग्रां पंचायत के चारू गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को 100 प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। 2019 के चुनाव में यहां महिलाओं का चुनाव प्रतिशत मात्र 50 प्रतिशत था। कार्यक्रम में महिलाओं को स्वीप के महत्त्व और लक्ष्य के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज शिक्षा खंड योजना अधिकारी (एसईबीपीओ) उप विकास खंड उदयपुर के रमेश डोगरा ने की। उन्होंने महिलाओं से आगामी विधानसभा उपचुनाव और लोकसभा चुनाव में 100 फीसदी मतदान करने का आह्वान किया है। इस मौके पर महिलाओं में रंगोली, बुनाई और मतदान को लेकर भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई।
स्वीप का उद्देश्य सभी पात्र नागरिकों को मत देने और जागरूक निर्णय लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस दौरान समेकित बाल विकास परियोजना उदयपुर सर्किल के सुपरवाइजर टशी पलकी और बीएलओ मडग्रां ने भी मतदान को लेकर जागरूक किया। कार्यक्रम में उदयपुर वार्ड के बीडीसी सदस्य शीला सहित 90 महिलाओं ने भाग लिया। विजेता महिलाओं को पुरस्कृत भी किया गया। संवाद