फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Lord Narayana reached Banala village for the rounds of the necklace.

Kullu News: हार के फेरे के लिए बनाला गांव पहुंचे देवता नारायण

Tue, 09 Dec 2025 04:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 09 Dec 2025 04:49 AM IST
विज्ञापन
Lord Narayana reached Banala village for the rounds of the necklace.
बनाला गांव में देवता सत्य नारायण का स्वागत करती गांव की महिलाएं। संवाद
महिलाओं ने धूपबती से किया देवता का भव्य स्वागत
विज्ञापन

बनाला, जुहड़ और फनौटी गांव में दिया लोगों को आशीर्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। रघुपुर घाटी के अधिष्ठाता देवता अपनी हार के फेरे में निकले हैं। इस दौरान देवता अपने हारियान क्षेत्र के दौरे के दौरान गांव बनाला पहुंचे, जहां देवता का ग्रामीण महिलाओं ने धूपबती से भव्य स्वागत किया। देवता हर तीन से चार साल बाद अपने हार क्षेत्र का दौरा करते हैं।
देवता का रथ तीन दिन पहले निचली फनौटी देवालय से जुहड़ गांव के लिए रवाना हुआ। यहां देवता का रथ तीन दिन तक रुका और जुहड़ गांव के साथ झाकडूपानी, दपांदा और दारनदार गांव के लोगों ने देवता के दर्शन किए। चौथे दिन देवता सात दिसंबर शाम को बनाला गांव पहुंचे। दो दिन रुकने के बाद सोमवार को देवता अपने देवालय के रवाना हुए। इससे पहले गांव में देव पूछ हुई और ग्रामीणों ने सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

देवता सत्य नारायण के कारदार राम मूर्ति ठाकुर, हंसराज, नारायण सिंह, पुजारी पत्थर सिंह, गुरु यशपाल, रोशन लाल, रोशन लाल शर्मा, राजेंद्र ठाकुर, राज कुमार, सुंदर सिंह और कुमार सिंह ने कहा कि देवता हर तीन साल बाद अपने हारियान क्षेत्र के दौरे पर निकलता है। ऐसे में इस साल यह फेर प्रस्तावित था। उन्होंने कहा कि देवता के फेर को लेकर देवलुओं में उत्साह का माहौल है। नौ दिसंबर को देवता अपने देवालय में विराजमान होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed