{"_id":"657f367ab7304bb76d0603d6","slug":"lines-for-x-ray-in-the-regional-hospital-kullu-kullu-news-c-89-1-ssml1015-13037-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: क्षेत्रीय अस्पताल में एक्स-रे के लिए लग रही लाइनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: क्षेत्रीय अस्पताल में एक्स-रे के लिए लग रही लाइनें
Sun, 17 Dec 2023 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 17 Dec 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में रेडियोग्राफर का एक पद रिक्त होने से एक्स-रे करवाने के लिए मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में दोपहर दो बजे तक ही एक्स-रे सेवाएं मरीजों को मिल रही हैं। इसके बाद आपातकालीन मरीजों के ही एक्स-रे हो रहे हैं। ऐसे में सामान्य मरीजों को एक्स-रे के लिए निजी प्रयोगशालाओं का रुख करना पड़ रहा है। इसमें समय के साथ उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू चार जिलों कुल्लू, लाहौल-स्पीति, मंडी और चंबा के पांगी क्षेत्र के मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहा है। इस कारण अस्पताल में रोजाना की ओपीडी 900 से 1,000 के बीच रहती है। इनमें करीब 200 मरीजों को चिकित्सक एक्स-रे का परामर्श देते हैं, जिसके कारण एक्स-रे प्रयोगशाला में मरीजों की लाइनें लगी रहती हैं।
तीन में से दो रेडियोग्राफर होने के कारण अस्पताल में दोपहर तक ही एक्स-रे हो पाते हैं, जो मरीजों के लिए समस्या बना हुआ है। मरीज आशीष, रोहन, सोहन लाल, मोनिका, अंकिता ने कहा कि उन्हें एक्स-रे करवाने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगा है।
विज्ञापन
अस्पताल में तीन में से दो रेडियोग्राफर तैनात हैं। रेडियोग्राफर की कमी के चलते समस्या आ रही है, लेकिन मरीजों के एक्स-रे किए जा रहे हैं।
-डॉ. नरेश चंद, चिकित्सा अधीक्षक, कुल्लू अस्पताल