{"_id":"61815d003544902caf2b9e00","slug":"leave-of-firefighters-canceled-for-diwali-kullu-news-sml3891157200","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली के लिए अग्निशमन कर्मियों की छुट्टियां रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली के लिए अग्निशमन कर्मियों की छुट्टियां रद्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। दिवाली के दौरान आग की घटना को रोकने के लिए जिला प्रशासन के साथ अग्निशमन विभाग सतर्क हो गया है। अग्निशमन विभाग कुल्लू ने कमर कस ली है। सर्दी के मौसम के लिए कुल्लू जिला आग की घटनाओं के लिए संवेदनशील रहा है।
दिवाली के लिए सतर्क रहने के आदेश गृह रक्षा विभाग शिमला से आदेश जारी किए गए हैं। जिले में अग्निशमन केंद्र और चौकियों की संख्या पांच हैं। कुल्लू, मनाली, पतलीकूहल, लारजी और बंजार में करीब 100 से अधिक अग्निशमन कर्मचारियों की तैनात हैं। इनकी छुट्टियां दिवाली को देखते हुए करीब एक सप्ताह तक के लिए रद्द कर दी है। साथ ही अवकाश पर गए कर्मचारियों को भी वापस बुलाया गया है। विभाग ने दिवाली के दौरान आग की घटनाओं को काबू करने के लिए उपकरणों की जांच और वाहनों को रात दिन तैयार रखने को गया है। जिला मुख्यालय के सरवरी स्थित अग्निशमन विभाग में करीब दो दर्जन कर्मचारी को तैनात किया है। घाटी के 80 फीसदी गांव आगजनी की दृष्टि से अति संवेदनशील हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों किसान सर्दियों के लिए पशुचारे का भंडारण करने में जुटे है। ऐसे में आग लगने का खतरा अधिक बढ़ जाता है। पिछले हफ्ते ही जिला के मलाणा गांव में 17 मकान व खराहल में एक एक दर्जन से अधिक कमरों को घर जलकर राख हो गया, जहां विभाग ने करोड़ों की संपत्ति को भी बचाया। गृह रक्षा विभाग के कमांडेंट निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि दिवाली को लेकर विभाग पूरी तरह से सतर्क हैं। खासकर अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है। उन्होंने कहा कि आग की घटना से निपटने के लिए 101 नंबर पर काल कर मदद मांगी जा सकती है।