Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tirthan villagers will learn the tricks of mushroom production

Kullu News: तीर्थन के ग्रामीण सीखेंगे मशरूम उत्पादन के गुर

Fri, 27 Nov 2026 05:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 27 Nov 2026 05:39 AM IST
विज्ञापन
Tirthan villagers will learn the tricks of mushroom production
बठाहड़ में तीन दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण शुरू, महिला-पुरुष ले सकेंगे भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुशैणी/बंजार (कुल्लू)। तीर्थन घाटी के ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से हिमालयन वॉलंटियर टूरिज्म फाउंडेशन की ओर से वीरवार को बठाहड़ में ऑयस्टर मशरूम (ढींगरी मशरूम) उत्पादन पर तीन दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। 28 नवंबर तक अपना घर होमस्टे में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ ग्राम पंचायत मशयार के उपप्रधान दीवान ठाकुर ने किया।
इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक पंकी सूद, सदस्य निलेश, लखनऊ से आए विशेषज्ञ प्रशिक्षक विजय और होमस्टे संचालक ठेबा राम मौजूद रहे। पहले दिन प्रतिभागियों को मशरूम की विशेषताओं, पोषक तत्वों, उत्पादन प्रक्रिया और आवश्यक सामग्री की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि कम जगह और उपलब्ध संसाधनों से घर पर भी छोटे स्तर पर मशरूम उत्पादन शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन

फाउंडेशन के संस्थापक ने बताया कि प्रशिक्षण में मशरूम के बीज (स्पॉन), उत्पादन तकनीक, देखभाल, तापमान और नमी प्रबंधन, कटाई व विपणन की जानकारी दी जाएगी। कार्यशाला प्रतिदिन सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक चलेगी। इसमें महिला और पुरुष भाग ले सकते हैं। प्रशिक्षण पूरा करने वालों को ऑनलाइन डिप्लोमा भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed