Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Farmers in Shansha will receive pea seeds starting today

Kullu News: शांशा में किसानों को आज से मिलेगा मटर का बीज

Fri, 27 Nov 2026 05:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 27 Nov 2026 05:36 AM IST
विज्ञापन
Farmers in Shansha will receive pea seeds starting today
पीबी-89 किस्म 70 रुपये किलो मिलेगी, प्रति किलो 40 रुपये सब्सिडी देगा कृषि विभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी के किसानों को शुक्रवार से मटर का बीज मिलना शुरू हो जाएगा। कृषि विभाग के शांशा विक्रय केंद्र में पहले चरण में पीबी-89 किस्म का बीज वितरित किया जाएगा। इसकी बाजार कीमत 110 रुपये प्रति किलो है, लेकिन विभाग की ओर से 40 रुपये की सब्सिडी देने के बाद किसानों को यह 70 रुपये प्रति किलो मिलेगा।
कृषि विभाग के पास अभी 207.10 क्विंटल मटर का बीज पहुंचा है। घाटी में 4500 से अधिक किसान हैं। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अभी बीज की और खेप आना बाकी है। उपलब्धता के आधार पर किसानों को चरणबद्ध तरीके से बीज वितरित किया जाएगा। पिछले साल विभाग के पास हिम पालम और पीबी-89 किस्मों का बीज आया था, जबकि इस बार अभी केवल पीबी-89 उपलब्ध है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. चौधरी राम ने बताया कि शुक्रवार को पहले चरण में शांशा सेल सेंटर से बीज वितरित किया जाएगा। इसके बाद घाटी के अन्य विक्रय केंद्रों पर भी किसानों को बीज उपलब्ध करवाया जाएगा। किसान अपनी जरूरत के अनुसार बीज ले सकते हैं। विभाग के लाहौल में सिस्सू, गोंधला, केलांग, गेमूर, शांशा और उदयपुर में छह विक्रय केंद्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed