{"_id":"6b0870427a0fb6b02e0d9164","slug":"disaster-training-boosts-self-confidence-and-rescue-skills-ludersen-kullu-news-c-89-1-ssml1013-192886-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा प्रशिक्षण से बढ़ता है आत्मविश्वास और बचाव का हुनर : लुदरसेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा प्रशिक्षण से बढ़ता है आत्मविश्वास और बचाव का हुनर : लुदरसेन
Fri, 27 Nov 2026 11:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 27 Nov 2026 11:14 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू के पिरड़ी रिवर राफ्टिंग ट्रैनिग सेंटर में शिविर के समापन में भाग लेते स्वंयसेवी।-संवाद
पिरड़ी में तीन राज्यों के 35 स्वयंसेवियों ने सीखा आपदा प्रबंधन, प्रशिक्षण शिविर का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान के उपनिदेशक लुदर सेन ने वीरवार को पिरड़ी में आयोजित आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर का समापन किया। शिविर में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और हरियाणा के 35 स्वयंसेवियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
लुदर सेन ने कहा कि साहसिक गतिविधियों का प्रशिक्षण लेने वाला व्यक्ति जीवन में कभी धोखा नहीं खाता। आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण युवाओं में आत्मविश्वास, साहस और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करता है। प्रशिक्षित युवा आपदा के समय खुद सुरक्षित रहने के साथ दूसरों की मदद भी कर सकते हैं।
शिविर प्रभारी गिमनर सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवियों को ब्यास नदी की परिस्थितियों से परिचित करवाने के साथ व्यावहारिक अभ्यास करवाया गया। समापन पर प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। हरियाणा की कृतिका ने योग मुद्राओं का प्रदर्शन किया। अंत में सभी को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।