फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Landslides, ten roads closed due to rain in Kullu district

कुल्लू जिले में बारिश से जगह-जगह भूस्खलन, दस सड़कें अवरुद्ध

Sat, 21 Aug 2021 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Landslides, ten roads closed due to rain in Kullu district
कुल्लू में हो रही बारिश के चलते छाता लेकर निकले लोग। - फोटो : Kullu
कुल्लू। जिले में बारिश से ग्रामीण इलाकों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश से हो रहे भूस्खलन से कई सड़कें बंद हैं। इसके कारण लोगों को पैदल ही सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को जिला कुल्लू के साथ जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में दिनभर रुक-रुक बारिश का दौर जारी रहा। इस कारण मुख्यमंत्री भी शिमला से कुल्लू विधानसभा केे एक दिवसीय दौर को नहीं पहुंच पाए। लाहौल में बारिश के साथ ऊंची पहाड़ियों में बर्फ के फाहे गिरने से मौसम कूल-कूल हो गया है। हालांकि बरसात की मौसम की सबसे अधिक नुकसान जिला कुल्लू के बागवानों को उठाना पड़ रहा है। पूरे यौवन पर चल रहा सेब का तुड़ान शनिवार को नहीं हो सका। बागवानों ने भी तुड़ान रोक दिया। एक तरफ स्थानीय मंडियों में सेब के रेट में गिरावट तो दूसरी तरफ मौसम ने बागवानों की चिंता को दोगुना कर दिया है। दो दिनों से ही बारिश से बंजार में एक बिजली को ट्रांसफार्मर भी जाम हो गया है। जिले में दस सड़कों पर यातायात ठप हो गया। इन मार्गों पर निगम की बसें भी नहीं जा पाई हैं। ऐसे में आम लोगों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़कों के बंद होने से बागवानों को अपने सेब को मंडियों तक पहुंचाने की भी चिंता सता रही है।
विज्ञापन

कई जगह तो बागवान पीठ पर सेब की पेटियों को उठाकर ले जा रहे हैं। प्रेम सिंह, नरोतम सिंह, उगम राम, हीरा लाल, हंस राज, किशोरी लाल तथा सुंदर सिंह ने कहा कि बगीचे में सेब तैयार है, लेकिन मौसम की वजह से सेब का तुड़ान रोकना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने भी कहा कि मौसम की वजह से जिला की सड़कों में भूस्खलन हो रहा है। बंद सड़क, बिजली और पानी को प्राथमिकता के आधार पर बहाल करने के संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मौसम अभी खराब चल रहा है। ऐसे में पर्यटकों के साथ आमजन नदी-नालों के साथ संवेदनशील इलाकों का रुख न करें। उन्होंने कहा कि मौसम की स्थिति पर प्रशासन नजर रखे हुए। किसी भी तरह की आपदा को लेकर 1077 नंबर पर फोन कर मदद ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed