फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Landslide in Khadihar washed away 100 bighas of land

Kullu News: खडीहार में भूस्खलन से 100 बीघा जमीन बही

Tue, 11 Jul 2023 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 11 Jul 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Landslide in Khadihar washed away 100 bighas of land
कुल्लू। महाराजा घाटी की ग्राम पंचायत खडीहार में बारिश-भूस्खलन से करीब 90 से 100 बीघा भूमि बहने सूचना है। चार घरों को भी खतरा बना हुआ है। इन घरों को खाली करवा लिया गया है। लोगों ने पड़ोसियों के घर पनाह ली है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत खडीहार के कमांद गांव में तीन दिन से हो रही बारिश और भूस्खलन से ग्रामीणों के बगीचे और खेत बहे हैं। खेतों में भूस्खलन होने से घरों की दीवारें मलबे के कारण क्षतिग्रस्त हुई हैं। ऐसे में चार घरों को खाली करवा लिया है। जगत राम, सुखचंद, शिव राम और मान चंद के घर खाली करवाए हैं।
विज्ञापन

कमांद के अलावा खलोगी, मुंथल गांव में भी भूस्खलन से नुकसान की सूचना है। साथ लगती ग्राम पंचायत बाराहार में भी उपजाऊ भूमि को नुकसान हुआ है। पंचायत के गांव नउआधार, पधर, पनोगी, बरोगी आदि गांवों में खेतों और बगीचों के बहने की सूचना है। ग्राम पंचायत खडीहार के पूर्व प्रधान जगत राम ने कहा कि बारिश और भूस्खलन से पंचायत में 100 बीघा भूमि बही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाराहार पंचायत में भी भूस्खलन से उपजाऊ भूमि को नुकसान हुआ है। कहा कि दोनों पंचायतों में बिजली-पानी की सुविधा ठप है। दोहरनाला-कमांद तथा कोलीबेहड़-बाराहार सड़कें जगह-जगह क्षतिग्रस्त हुई हैं। इससे ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed