फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Land should be distributed properly in Lahaul: Ravi

लाहौल में सही तरीके से हो भूमि का वितरण : रवि

Fri, 28 Jun 2024 07:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 07:06 PM IST
विज्ञापन
Land should be distributed properly in Lahaul: Ravi
पूर्व विधायक बोले, लाहौल के विकास के प्रति गंभीर नहीं सरकार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। लाहौल-स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि वन अधिकार अधिनियम के तहत लाहौल-स्पीति के लोगों को सही तरीके से भूमि का वितरण किया जाए। प्रदेश सरकार आनन-फानन में कोई ऐसा काम न करे जिससे घाटी की जनता के साथ धोखा हो।
रवि ठाकुर शुक्रवार को मनाली में पत्रकारवार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वन भूमि केंद्र सरकार के अंतर्गत आती है। उन्होंने राज्यपाल से भी आग्रह किया कि प्रदेश सरकार की ओर से लाहौल में आवंटित की जा रही वन भूमि को लेकर सरकार से बात करें। रवि ठाकुर ने कहा कि वह इस नियमावली से परिचित हैं, क्योंकि वह जनजातीय आयोग के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर रहते हुए इस पर कार्य कर चुके हैं।
विज्ञापन

कहा कि प्रदेश सरकार लाहौल के विकास के लिए गंभीर नहीं है। भाजपा की उपचुनाव में हार की समीक्षा कर ली गई है। भाजपा के लोगों का निर्दलीय के साथ जाना हार की सबसे बड़ी वजह रही। कहा कि टनल खुलने के बाद केंद्र से जो 1400 करोड़ रुपये ग्रांफू-काजा-समदो सड़क की चौड़ाई के लिए आए हैं, उससे यह काम भी पूरा हो जाएगा। 1800 करोड़ से संसारी नाला-तांदी सड़क की चौड़ाई का काम भी पूरा हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed