फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Lahaul gets three specialist doctors, no need to go to Kullu and Shimla

Kullu News: लाहौल को मिले तीन विशेषज्ञ चिकित्सक, नहीं जाना पड़ेगा कुल्लू और शिमला

Sat, 15 Nov 2025 07:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 15 Nov 2025 07:35 AM IST
विज्ञापन
Lahaul gets three specialist doctors, no need to go to Kullu and Shimla
बर्फबारी के बीच अब नहीं लगेंगे बाहरी जिलों के चक्कर
विज्ञापन

दो केलांग अस्पताल, एक सीएचसी काजा में देंगे सेवा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला को सर्दी के मौसम और बर्फबारी से पहले विशेषज्ञ चिकित्सक मिले हैं। पहली बार है कि जिला में एक साथ तीन विशेषज्ञों की तैनाती हुई है। क्षेत्रीय अस्पताल केलांग को दो और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) काजा को एक विशेषज्ञ मिला है। केलांग में नेत्र रोग और रेडियोलॉजिस्ट और काजा में सर्जन की नियुक्ति की गई है। इससे अब जनजातीय जिला के मरीजों को उपचार के लिए जिला को छोड़ शिमला और कुल्लू जिले के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
जनजातीय क्षेत्र के लोगों की यह दशकों पुरानी मांग रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह वर्षों से विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग करते आ रहे थे, लेकिन हर बार उनकी आवाज अनसुनी रह गई। इस बार जिला को तीन विशेषज्ञ मिलना राहत भरी खबर है। लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के कारण संपर्क सड़कें बंद हो जाती है और कई बार मरीजों को आपात स्थिति में एयर लिफ्ट करना पड़ता है। अब ऐसी परेशानियों का सामना घाटी वासियों को नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

नेत्र रोग, रेडियोलॉजिस्ट और सर्जन की तैनाती से घाटी में ही मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा मिलेगी। इस संबंध में विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल केलांग में नेत्र और रेडियोलॉजिस्ट, जबकि सीएचसी काजा सर्जन की स्थायी नियुक्ति हुई है। ऐसा लाहौल-स्पीति के इतिहास में पहली बार हुआ है। जनजातीय जिला के मरीजों को अब उपचार के लिए घाटी से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed