{"_id":"6831fdab1299167f2a0ddfb3","slug":"kullu-won-gold-in-football-and-badminton-kullu-news-c-89-1-ssml1015-148282-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: फुटबाल-बैडमिंटन में कुल्लू ने जीता सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: फुटबाल-बैडमिंटन में कुल्लू ने जीता सोना
Sat, 24 May 2025 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 24 May 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में राज्य स्तरीय एकीकृत खेल (यूनिफाइड गेम्स) स्पर्धा में विजेता कुल्लू के खिलाड़ी।-डा
बिलासपुर में हुई राज्य स्तरीय एकीकृत खेल स्पर्धा में छाए खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बिलासपुर में राज्य स्तरीय एकीकृत खेल (यूनिफाइड गेम्स) स्पर्धा 22 से 24 मई तक करवाई गई। इसमें जिले के 19 दिव्यांग खिलाड़ियों दमखम दिखाया। फुटबाल और बैडमिंटन में सोना जीता।
फुटबाल में सूर्या, कर्ण, राकेश, डिंपल, वैभव, जतिन और मनप्रीत अरोरा की टीम ने स्वर्ण पदक कुल्लू की झोली में डाला है। बैडमिंटन में पायल, अंजना की टीम ने भी स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है। बैडमिंटन में ही दिव्यांशु और विशुल की टीम ने रजत पदक हासिल किया।
इसके अलावा बाउची में रजनी, आयुषी, प्रियंका और अमृता की जोड़ी ने रजत, युवराज, कुरूवंश, कुणाल और पासंग की जोड़ी ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। विजेता खिलाड़ियों को उपमंडल अधिकारी डॉ. राजदीप सिंह ने शनिवार को प्रतियोगिता के समापन पर सम्मानित किया।
विज्ञापन
जिला समावेशी समन्वयक कुलदीप शर्मा ने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शिक्षक राजेश कुमार, शिव दयाल, शैलजा, नरेंद्र कुमार, कुसुम ने तैयार करने में बेहतर भूमिका निभाई है। उधर, गुणवत्ता शिक्षा उपनिदेशक डॉ. सुनील दत्त ने खिलाड़ियों और शिक्षकों को उपलब्धि के लिए बधाई दी। संवाद
--