फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kullu police will curb chitta: Sakshi Verma

चिट्टे पर अंकुश लगाएगी कुल्लू पुलिस : साक्षी वर्मा

Tue, 07 Feb 2023 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 07 Feb 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Kullu police will curb chitta: Sakshi Verma
साक्षी वर्मा
कुल्लू। चिट्टे की चपेट में आकर कई युवा बर्बाद हो चुके हैं। इसलिए जिले में चिट्टे पर कुल्लू पुलिस पूरी तरह से अंकुश लगाएगी। चिट्टा के काले कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई अमल में लाएगी। यह बात पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने मंगलवार को पुलिस लाइन बाशिंग में हुई अपराध बैठक में कही। उन्होंने कहा कि खासकर पर्यटन केंद्र मनाली, कसोल आदि पर कुल्लू पुलिस पूरा फोकस करेगी। पर्यटन केंद्रों में नशे का कारोबार पूरी तरह बंद किया जाएगा। इसके लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे ऐसे लोगों पर सख्ती से कार्रवाई करें, जो युवा पीढ़ी को नशे की ओर धकेल रहे हैं। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को पहले से भी बेहतर बनाया जाएगा। इसके लिए मंथन किया गया है। यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस का नशे के खिलाफ चल रहा अभियान जारी रहेगा। एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई है। साक्षी वर्मा ने पिछले दिनों कुल्लू पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाला है। नशे पर अंकुश लगाए जाने को लेकर कुल्लू के लोग उनसे उम्मीद लगाए हुए हैं। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed