{"_id":"6649f33e3bf5dac9f50f5a71","slug":"kullu-news-himachal-news-cleanliness-abhiyan-badagran-panchayat-today-kullu-news-c-89-1-ssml1015-123022-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: ग्राम पंचायत बड़ाग्रां ने शुरू किया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: ग्राम पंचायत बड़ाग्रां ने शुरू किया सफाई अभियान
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। विकास खंड नग्गर की ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। ग्राम पंचायत बड़ाग्रां में रविवार को पतलीकूहल से लेकर 15 मील तक सफाई की गई। हाईवे किनारे रेहड़ी-फड़ी धारकों को लिखित निर्देश जारी किए गए हैं।
अगर रेहड़ी-फड़ी के आसपास गंदगी दिखाई दी, तो नियमानुसार जुर्माना वसूला जाएगा। खंड विकास अधिकारी मुकेश कुमार के आदेशों के बाद पंचायतों में सफाई अभियान आरंभ किए गए हैं। पंचायत प्रधान कौशल्या देवी ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा-कचरा फैलाने वालों पर पंचायती राज अधिनियम के तहत जुर्माना वसूला जाएगा।
इस दौरान उपप्रधान लाल सिंह कटोच, सचिव दुनी चंद नेगी, वार्ड सदस्य प्रेमचंद, केकती, सुनीता, कृष्णा, आशा वर्कर गीता आदि उपस्थित रहे। संवाद