{"_id":"6ab16c86d20c01e6be084e4f","slug":"kullu-emerges-winner-in-basketball-and-football-kullu-news-c-89-1-ssml1015-187302-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बास्केटबाल, फुटबाल में कुल्लू बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बास्केटबाल, फुटबाल में कुल्लू बना विजेता
विज्ञापन
कुल्लू। शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (सीबीएसई) कुल्लू में आयोजित अंडर-14 छात्र-छात्रा वर्ग की मेजर गेम्स में जिलेभर के 150 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता के समापन पर मेजबान कुल्लू के खिलाड़ियों का विभिन्न खेलों में दबदबा रहा। सोमवार को बास्केटबाल, फुटबाल और हैंडबाल के फाइनल मुकाबले खेले गए।
ढालपुर खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के छात्र वर्ग की बास्केटबाल में कुल्लू ने पहला और हिडब ने दूसरा स्थान हासिल किया। फुटबाल में भी कुल्लू विजेता रहा, जबकि बजौरा दूसरे स्थान पर रहा। हैंडबाल में भुट्ठी ने पहला और कुल्लू ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
छात्रा वर्ग में पहली बार आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में काईस ने पहला और कुल्लू ने दूसरा स्थान हासिल किया। हैंडबाल में पिपलाआगे ने प्रथम और कुल्लू ने द्वितीय स्थान पाया। वहीं, बास्केटबाल में रायसन ने पहला और कुल्लू ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा विभाग के एडीपीईपीओ संजीव चौहान ने कहा कि खिलाड़ियों ने दो दिनों तक मेजर गेम्स में अपना कौशल दिखाया। उन्होंने कहा कि मेजबान कुल्लू के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतर रहा।