{"_id":"6a148cd23134fc055004bee0","slug":"kullu-city-resonated-with-the-chants-of-siya-ram-kullu-news-c-89-1-ssml1015-177221-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सिया-राम के जयकारों से गूंजा कुल्लू शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सिया-राम के जयकारों से गूंजा कुल्लू शहर
विज्ञापन
कुल्लू में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के अनुयायी रामशिला में संध्या फैरी निकालते हुए।-संवाद
कुल्लू। जिला मुख्यालय सोमवार शाम सिया-राम के जयकारों से गूंज उठा। हनुमान मंदिर रामशिला से अखाड़ा बाजार तक दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से संध्या फेरी निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वहीं, जय श्रीराम के नारों और भजन-कीर्तन से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।
जिला मुख्यालय ढालपुर में 30 मई से 5 जून तक दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत कुल्लू और भुंतर शहर में तीन संध्या फेरियां निकाली जानी हैं। सोमवार शाम पहली संध्या फेरी रामशिला से शुरू होकर अखाड़ा बाजार तक निकाली गई।
स्वामी धीरानंद ने बताया कि श्रीराम कथा को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कथा आयोजन से पूर्व श्रद्धालुओं को जोड़ने के उद्देश्य से संध्या फेरियां निकाली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि संध्या फेरी में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं से आगामी संध्या फेरियों और श्रीराम कथा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। संवाद