फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kullavi nati at Brelaga Mela

ब्रेलगा मेले में कुल्लवी नाटी पर झूमे लोग

Sun, 27 Sep 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sun, 27 Sep 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
Kullavi nati at Brelaga Mela

विश्व धरोहर का दर्जा पा चुके ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के प्रवेश द्वार पर स्थित गुशैणी में ब्रेलगा मेेला धूमधाम से मनाया गया। तीर्थन घाटी की आराध्य देवी माता गाड़ादुर्गा के सम्मान में मनाए जाने वाले इस मेले को देखने के लिए उपमंडल बंजार तथा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग पहुंचे।

विज्ञापन


मेले में माता गाड़ादुर्गा के अलावा गांव पेखड़ी के देवता लगीशरी, तिंदर के देवता लक्ष्मी नारायण, फरियाड़ी के देवता लक्ष्मी नारायण, शुंगचा के देवता आदिब्रह्मा और नाहीं गांव के देवता चौरासी सिद्ध ने भी शिरकत की। दोपहर बाद माता गाड़ादुर्गा के साथ इन देवताओं का भव्य मिलन हुआ।
विज्ञापन


ढोल-नगाड़ों तथा नरसिंगों की मंगल ध्वनि से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। देवमिलन के बाद देवखेल भी की गई। देवनृत्य को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। माता गाड़ादुर्गा के कारदार मुरारी लाल शर्मा ने कहा कि ब्रेलगा मेला देवनियमों के अनुसार मनाया गया। मेले में आसपास के सभी देवता तथा उनके सैकड़ों हारियानों ने भी हिस्सा लिया। मेले में कुल्लवी नाटी का भी आयोजन किया। इसमें गांव के महिला तथा पुरुषों ने पारंपरिक परिधानों में सजकर नाटी डाली। ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में आए सैलानियों ने भी कुल्लवी नाटी का खूब मजा लिया। वहीं, शाम ढलने के बाद सभी देवता अपने देवालयों की ओर लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed