{"_id":"692b2073de57a52a00058ceb","slug":"kritika-got-the-title-of-student-of-the-year-kullu-news-c-89-1-ssml1015-162918-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कृतिका को मिला स्टूडेंट ऑफ द ईयर का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कृतिका को मिला स्टूडेंट ऑफ द ईयर का खिताब
Sat, 29 Nov 2025 10:03 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 29 Nov 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
अटल सदन में केडी स्टार स्कूल ने मनाया वार्षिक समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित अटल सदन में केडी स्टार सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाशिंग ने छठा वार्षिक समारोह मनाया। विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम में भारतीय गणितीय मॉडलिंग एवं सिमुलेशन अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष और सेवानिवृत्त प्रो. (गणित) आईआईटी कानपुर डॉ. मोहन के कादलबाजू मुख्यातिथि रहे। समारोह की शुरुआत मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलन कर की। इसके बाद विद्यालय के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। डिस्को डांस, सेमी-क्लासिकल, वन-एक्ट प्ले, डांडिया, साउथ इंडियन डांस, भंगड़ा और कुल्लवी नाटी जैसे आकर्षक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोहा।
डॉ. के कदलबाजू ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, प्रतिभा और विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने वर्षभर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी विशेष सम्मान दिया। विद्यालय के विद्यार्थियों में जेईई परीक्षा उत्तीर्ण करने पर आर्यन ठाकुर, युवराज ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, निखिल ठाकुर और शौर्या नेगी, नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने पर समाईरा चाबा, सरयू जंबाल और आनंदिता बाली को सम्मानित किया गया। इसके अलावा छात्रा कृतिका शर्मा को स्टूडेंट ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया। प्रधानाचार्य राजिंद्र सिंह ने सालभर की उपलब्धियों की वार्षिक रिपोर्ट मुख्यातिथि, शिक्षकों और अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत की।
विज्ञापन
--