{"_id":"68e2a742101c21da5402c93c","slug":"kar-seva-provided-relief-material-to-29-families-of-bagan-kullu-news-c-89-1-ssml1012-158658-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कार सेवा ने बागन के 29 परिवारों को दी राहत सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कार सेवा ने बागन के 29 परिवारों को दी राहत सामग्री
Sun, 05 Oct 2025 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 05 Oct 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
संस्था ने प्रभावितों को दिया एक-एक ट्रंक और दो-दो गद्दे
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। लगवैली के बागन गांव के आपदा प्रभावितों की मदद के लिए संस्थाएं भी आगे आ रही हैं। रविवार को भूस्खलन से प्रभावित 29 परिवारों को कार सेवा दल संस्था ने राहत सामग्री प्रदान की।
संस्था की ओर से प्रभावित परिवारों को घरेलू सामान रखने के लिए एक-एक ट्रंक और दो-दो गद्दे दिए गए। संस्था के अध्यक्ष मनदीप सिंह की अगुवाई में टीम ने प्रभावित ग्रामीण गोलू राम, गौरव, प्रीतम पुत्र, शेर सिंह, मोहर सिंह, राम सिंह, मीने राम, देवी सिंह, शिव चंद, माधव नंद, मंगरू राम, दर्शन सिंह, वेद प्रकाश, ओम प्रकाश, हिम सिंह, हिरदी देवी, नूपराम, उषा देवी, यश पाल, विजय सिंह, कालदू राम, प्रेम सिंह, जय सिंह, फतेह चंद, हरिचंद, संजय, प्रीतम और मोहर सिंह काे मदद दी।
संस्था के अध्यक्ष मनदीप सिंह ने बताया कि इस वर्ष हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में लोगों के आशियाने प्राकृतिक आपदाओं से उजड़ गए हैं। ऐसे में उनकी संस्था भी प्रभावित लोगों की मदद को आगे आई है। सेवा दल संस्था खुद आपदा प्रभावित परिवारों से सीधा संपर्क कर रही है ताकि वास्तविक जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल सके। अब तक लगभग 45 परिवारों दे अपनी समस्याएं लिखित में दी हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- 0000000000