फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   jbt

बैचवाइज भरेंगे जेबीटी के 758 पद

Fri, 18 Sep 2020 09:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
jbt
बंजार/कुल्लू। विधानसभा सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी की ओर से पूछे गए गए सवाल का शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने जवाब दिया। गोविंद सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार इसी वर्ष जेबीटी के रिक्त पड़े 1225 पदों को भरने का विचार कर रही है।
विज्ञापन

जेबीटी के वर्तमान भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के अनुसार 467 पदों को भरने के लिए हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को 12 मार्च को अधिसूचना भेज दी गई है। शेष 758 पदों को भरने को लेकर समस्त शिक्षा उपनिदेशकों को वर्तमान के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के अनुसार बैचवाइज पद भरने के लिये निर्देश जारी कर दिए गए हैं। विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि गत दो वर्षों में बंजार विधानसभा क्षेत्र में 16 जेबीटी की नई नियुक्ति हुई है, जिससे काफी हद तक विधानसभा क्षेत्र में शिक्षकों की कमी पूरी करने में राहत मिली है। इसके अलावा समायोजन व स्थानांतरण के बावजूद अभी भी जेबीटी के कुछ पद रिक्त चल रहे हैं। ऐसे में अब बैचवाइज व आयोग के माध्यम से भर्ती होने से शिक्षकों की कमी को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बंजार में शिक्षा व अन्य विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed