{"_id":"6b007f7d522fcd5b4f016559","slug":"balan-fails-to-arrive-before-the-snowfall-villagers-concerns-grow-kullu-news-c-89-1-klu1019-192385-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बर्फबारी से पहले नहीं पहुंचा बालन, ग्रामीणों की चिंता बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बर्फबारी से पहले नहीं पहुंचा बालन, ग्रामीणों की चिंता बढ़ी
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। स्पीति में सर्दियों के लिए निर्धारित बालन (ईंधन की लकड़ी) की आपूर्ति गांवों तक नहीं पहुंचने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। बर्फबारी का दौर शुरू होने से पहले लकड़ी की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं हुई तो कई गांवों के लोगों के सामने सर्दियों में ईंधन का संकट खड़ा हो सकता है। इस समस्या को लेकर समस्त पंचायतों के प्रधानों ने अतिरिक्त उपायुक्त काजा शिखा सिमटिया से मुलाकात कर जल्द आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। पंचायत प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे ग्रामीणों के साथ सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।
पंचायत प्रधानों ने कहा कि स्पीति की भौगोलिक परिस्थितियां बेहद कठिन हैं। सर्दियों में भारी बर्फबारी और तापमान में भारी गिरावट के कारण कई गांवों का संपर्क कट जाता है। ऐसे में बालन ग्रामीणों के लिए महज ईंधन नहीं, बल्कि सर्दियों में जीवनयापन का जरूरी साधन है। समय पर इसकी आपूर्ति नहीं होने से लोगों को कड़ाके की ठंड में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
उन्होंने प्रशासन से संबंधित विभाग को आपूर्ति प्रक्रिया में तेजी लाने और बर्फबारी से पहले प्रत्येक गांव तक निर्धारित कोटे के अनुसार लकड़ी पहुंचाने के निर्देश देने का आग्रह किया। प्रधानों ने बताया कि इस समस्या को पहले भी कई बार विधायक और प्रशासन के समक्ष उठाया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन
उधर, अतिरिक्त उपायुक्त काजा शिखा सिमटिया ने बताया कि बालन की आपूर्ति को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा है। इस संबंध में वन विभाग से जानकारी मांगी गई है और आपूर्ति की मौजूदा स्थिति का पता लगाया जा रहा है। संवाद