फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   janmanch

मंत्री ने अफसरों को लगाई फटकार; बोले - यह जनमंच है, कोई मजाक नहीं

Wed, 12 Feb 2020 09:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
janmanch
शाट में जनमंच के दौरान उपस्थित अधिकारी व अन्य - फोटो : Kullu
कुल्लू। पार्वती घाटी के तहत आने वाले शाट में बुधवार को जनमंच का आयोजन किया गया। इसमें कृषि, आईटी मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने बिना तैयारी के पहुंचे अधिकारियों की क्लास ली। कई समस्याएं नहीं निपटने पर कृषि मंत्री ने अधिकारियों को खूब लताड़ लगाई और कहा कि कि यह जनमंच है, कोई मजाक नहीं है।
विज्ञापन

मंत्री ने लोक निर्माण विभाग, आईपीएच, बिजली बोर्ड के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि लोगों की शिकायतों का जल्द निपटारा किया जाए। लोगों की शिकायतों पर विभाग काम नहीं कर रहे हैं, तभी ये मसले जनमंच आए हैं। गौर रहे कि आईपीएच विभाग से जिन शिकायतकर्ताओं ने सवाल पूछे थे, उन्हें हल किए बिना ही विभाग के अधिकारियों ने इन मामलों को सुलझाया हुआ बताया था। इस पर मंत्री ने उन्हें लताड़ लगाई। जनमंच में 132 केवी की बरशैणी से छरोड़नाला तक बिछने वाली ट्रांसमिशन लाइन को लेकर ग्रामीणों और एचपीपीटीसीएल के बीच खूब गहमागहमी हुई। चोज गांव के एक दर्जन ग्रामीणों ने ट्रांसमिशन लाइन का विरोध किया। छलाल के लोगों ने भी इसका विरोध किया। भुंतर-मणिकर्ण-बरशैणी सड़क के सवाल पर जवाब देते अधिकारियों के पसीने छूटे। छिंजरा के प्रदीप कुमार ने शिकायत रखी कि छिंजरा गांव के पीछे एक साल पहले भूस्खलन हुआ था। अभी भी भूस्खलन से गांव के कई मकानों को खतरा है। जरी की गुलाबी देवी ने कहा कि उनके घर के पीछे जमीन धंस रही है। चोज के चुन्नी लाल ने कहा कि एचपीपीटीसीएल की ट्रांसमिशन लाइन में ग्रामीणों की जमीन में टावर लगाने से उनकी जमीन को नुकसान हो रहा है। कंपनी अवैध कटान भी कर रही है। अश्वनी नेगी ने कहा कि लोगों को फर्जी पट्टे दिए जा रहे हैं। छरोड़नाला के सुनील कुमार ने शिकायत रखी कि एक ही जगह इंतकाल की उन्हें दो अलग-अलग नंबरों की कॉपी दी जा रह है। छलाल की इशरा देवी ने कहा कि उसका पति पार्वती नदी में बह गया था। उसे आज तक राहत राशि नहीं मिली। बेगू राम ने कहा कि ब्रह्मगंगा प्रोजेक्ट की लाइनें मकान को छू रही हैं। तलपीणी पंचायत प्रधान कमला देवी ने कहा कि तलपीणी में हर दूसरे दिन बिजली चली जाती है, जिससे पंचायत की जनता परेशान है।
विज्ञापन

लकड़ी का पुल जर्जर, विभाग नहीं सुनता शिकायत
मणिकर्ण पंचायत प्रधान देवानंद ने कहा कि बाढ़ में बहे पार्वती होटल वाली जगह को पंचायत के अधीन किया जाए। यह अब वीरान पड़ी हुई है। कराल के चेतराम ने कहा कि बगियांदा में लकड़ी का पुल जर्जर हो गया है। डीणे राम ने कहा कि आठ सालों से टैंक की खुदाई कर रखी है। लेकिन टैंक नहीं बनाया गया है। लोत राम ने कहा कि बांगला से शारनी सिंचाई स्कीम में सिर्फ एक ही बार पानी आया। धारा के गंगा राम ने कहा कि चतरानी रतोचा सड़क की हालत खराब है। चार महीनों से बस नहीं चली। विभाग शिकायत पर कुछ नहीं कर रहा है। कसोल के यशपाल ने कहा कि भुंतर-मणिकर्ण सड़क को ठीक नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed