फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   It took two and a half months to build one kilometer of road.

Kullu News: एक किलोमीटर सड़क बनाने में लग गए ढाई महीने

Fri, 14 Nov 2025 06:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 14 Nov 2025 06:28 AM IST
विज्ञापन
It took two and a half months to build one kilometer of road.
फोरलेन बाईपास के कार्य में देरी पर उठ रहे सवाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली। ढाई महीने बाद बहाल हुई मनाली फोरलेन बाईपास सड़क एनएचएआई की कामयाबी है या लेटलतीफी को लेकर चर्चा जोरों पर है। महज एक किलोमीटर सड़क बनाने में एनएचएआई को ढाई महीने का समय लग गया। अगस्त महीने में हुई भारी बारिश और बाढ़ से वोल्वो बस स्टैंड से भूतनाथ मंदिर तक करीब एक किलोमीटर सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके अलावा कुल्लू मनाली हाईवे को भी भारी नुकसान हुआ था।

एनएचएआई ने कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे को तो युद्धस्तर पर तैयार कर लिया था लेकिन एक किलोमीटर वॉल्वो बस स्टैंड से भूतनाथ मंदिर तक बाईपास मार्ग तैयार करने में ढाई महीने लग गए। इसका खामियाजा पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ा।
विज्ञापन

एक किलोमीटर कच्ची और अस्थायी सड़क बनाने में ढाई महीने लगने से एनएचएआई की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। बाईपास सड़क को तैयार करने में स्थानीय लोगों का भी योगदान कम नहीं है। बाईपास सड़क न होने से सभी वाहनों को पुलिस स्टेशन से होते हुए जाना पड़ा, जिससे वहां लगातार जाम की स्थिति बन गई। आधे घंटे का सफ़र तय करने के लिए एक तथा दस मिनट के सफर को आधा घंटे का समय लग रहा था। कुल्लू मनाली नेशनल हाईवे पर अब यातायात तो बहाल हो गया है लेकिन लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कच्ची सड़क होने से सड़क के दोनों छोर पर रहने वाले स्थानीय लोग धूल और मिट्टी से परेशान हैं। यही हाल बामतट मार्ग का भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलेउ में विद्युत विभाग के कार्यालय के पास सड़क तंग होने से लगातार जाम लग रहा है। पर्यटन सीजन आने वाला है और कुल्लू मनाली को जोड़ने वाली दोनों सड़कों की हालत बदतर है। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि मनाली बाईपास मार्ग को अस्थायी तौर पर जोड़ दिया गया है और यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए पुलिस के जवानों को तैनात किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे कोई भी गाड़ी खड़ी न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed