{"_id":"68efd3d92c66fa75dc0cd455","slug":"it-takes-four-hours-of-bumps-to-travel-40-kilometers-kullu-news-c-89-1-ssml1012-159417-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: 40 किलोमीटर के सफर के लिए चार घंटे खाने पड़ रहे हिचकोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: 40 किलोमीटर के सफर के लिए चार घंटे खाने पड़ रहे हिचकोले
Wed, 15 Oct 2025 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 15 Oct 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू-मनाली एनएच पर डोहलूनाला और शिरढ़ रिजॉर्ट के पास सड़क खस्ताहाल
ऊबड़-खाबड़ सड़क पर टूट रहे कई गाड़ियों के कलपुर्जे, पर्यटक भी हो रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। महज 40 किलोमीटर का सफर तय करने में तीन से चार घंटे का समय लग रहा है। खासकर डोहलूनाला और शिरढ़ रिजॉर्ट के पास सड़क की हालत बेहद खराब है। ऊबड़-खाबड़ सड़क होने से कई गाड़ियों के कलपुर्जे टूट रहे हैं।
ऐसे में छोटी गाड़ियों को चलाना मुश्किल हो रहा है। वोल्वो बसें किसी तरह मनाली तो पहुंच रही हैं लेकिन कच्ची सड़क पर हिचकोले लगने से पर्यटक दूसरी बार आने से तौबा करने लगे हैं। वोल्वो बस से मनाली पहुंचे पर्यटक आहिश और अंजलि ने बताया कि कुल्लू से मनाली सड़क की हालत बेहद खराब है। हाईवे में सफर करना खतरे से खाली नहीं है।
स्थानीय निवासी रमेश, प्रेम लाल, कमलेश और किशन लाल ने बताया कि डोहलूनाला और शिरढ़ रिजॉर्ट के पास सड़क ठीक नहीं है। इससे लगातार जाम लग रहा है। इस वजह से स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि एनएचएआई ने कुल्लू-मनाली के बीच सड़क तो बहाल कर है लेकिन खराब सड़क होने से सफर करना आसान नहीं है।
विज्ञापन
उधर, एनएचएआई के परियोजना अधिकारी वरुण चारी से इस बारे में बात करनी चाही तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। एक अधिकारी ने बताया कि कुल्लू-मनाली के बीच खराब सड़क को ठीक करने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। 24 घंटे यातायात छोड़ने से काम में दिक्कत हो रही है। जाम से बचने के लिए लेफ्ट बैंक का प्रयोग किया जा सकता है।
--