फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   It is important to take care of the health of animals: Dr. Amitabh

पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल करना जरूरी : डॉ अमिताभ

Sat, 27 Apr 2024 05:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 05:28 PM IST
विज्ञापन
It is important to take care of the health of animals: Dr. Amitabh
केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल करना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि मनुष्यों की सेहत का। यह बात केलांग में शनिवार को विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपनिदेशक पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन केलांग डॉ. अभिताभ ठाकुर ने कही।
उन्होंने कहा कि पशुओं की नियमित जांच, टीकाकरण और उचित आहार से पशुओं को स्वस्थ और खुश रखने में मदद मिलती है, लेकिन दुर्भाग्य से दुनियाभर में अभी भी बहुत से पशु क्रूरता का शिकार होते हैं। हम सब को मिलकर पशुओं के लिए एक स्वस्थ और सुरक्षित दुनिया बनाने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन

विश्व पशु चिकित्सा दिवस हमें पशुओं के प्रति दयालु होने और उनकी रक्षा करने के लिए प्रेरित करता है। जिले के पशु औषधालयों में मुफ्त जांच और टीकाकरण शिविर समय-समय पर आयोजित किए जा रहे हैं। पशुओं में रेबीज जैसे रोगों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए पशु चिकित्सालयों में लावारिस पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान चिकित्सकों और पशुपालकों ने पशुओं के स्वास्थ्य, रोग निदान और चिकित्सा के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। पशु चिकित्सा अधिकारी जाहलमा डॉ. साक्षी और पशु चिकित्सा अधिकारी किरतिंग डॉ. अनुराग ने पशुओं में लगने वाले रोगों के रोकथाम के उपाय बताए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed