Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tet and Patwari exam together, confusion among candidates

Kullu News: टेट और पटवारी परीक्षा एक साथ, अभ्यर्थियों में असमंजस

Thu, 19 Nov 2026 05:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 19 Nov 2026 05:01 AM IST
विज्ञापन
Tet and Patwari exam together, confusion among candidates
कुल्लू। प्रदेश में 29 नवंबर को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) और पटवारी भर्ती की लिखित परीक्षा एक ही दिन निर्धारित होने से हजारों अभ्यर्थियों के सामने असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है।
विज्ञापन

दोनों परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को अब किसी एक परीक्षा में शामिल होने का फैसला लेना पड़ सकता है। इससे अभ्यर्थियों की मेहनत और परीक्षा में अवसर पाने की उम्मीदों पर असर पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों का कहना है कि बड़ी संख्या में युवाओं ने टेट और पटवारी भर्ती परीक्षा दोनों के लिए आवेदन किया है। इसके लिए वे लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में दोनों परीक्षाएं एक ही दिन होने से उन्हें किसी एक अवसर से वंचित रहना पड़ेगा। परीक्षा तिथियों में टकराव के कारण युवाओं की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थी सूर्या प्रसाद, रिया चौहान, शीतल ठाकुर, अजय कुमार और संजना ठाकुर ने कहा कि अलग-अलग विभागों की ओर से आयोजित की जा रही परीक्षाओं की तिथियां निर्धारित करते समय अभ्यर्थियों की सुविधा और आपसी समन्वय का ध्यान रखा जाना चाहिए था। दोनों परीक्षाओं के बीच तारीखों का टकराव युवाओं के लिए परेशानी का कारण बन गया है।
उन्होंने संबंधित विभागों और प्रशासन से मांग की है कि 29 नवंबर को प्रस्तावित दोनों परीक्षाओं में से किसी एक की तिथि बदली जाए, ताकि अभ्यर्थियों को दोनों परीक्षाओं में शामिल होने का मौका मिल सके।

उन्होंने कहा कि परीक्षा तिथि में बदलाव का निर्णय जल्द लिया जाना चाहिए, जिससे युवाओं को तैयारी और परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की योजना बनाने के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed