{"_id":"6afd8c9ec1775abc8e01ceab","slug":"1024-beneficiaries-in-the-district-received-support-worth-313-crore-kullu-news-c-89-1-klu1019-192150-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जिले 1024 लाभार्थियों को मिला 3.13 करोड़ का संबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जिले 1024 लाभार्थियों को मिला 3.13 करोड़ का संबल
Thu, 19 Nov 2026 05:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 19 Nov 2026 05:01 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत वर्ष 2023 से नवंबर 2026 तक कुल्लू जिले में 1024 लाभार्थियों के खातों में करीब 3.13 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता जमा करवाई जा चुकी है।
योजना के माध्यम से अनाथ बच्चों, निराश्रितों और एकल महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान किया जा रहा है। पात्र लाभार्थियों को प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता दी जाती है, जिसे प्रत्येक तीन माह बाद उनके बैंक खातों में जमा करवाया जाता है।
इस राशि से लाभार्थियों की शिक्षा, आवास, विवाह, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और कौशल विकास जैसी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है।
27 साल तक मिलेगा योजना का लाभ
प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के दायरे में विस्तार करते हुए लाभ प्राप्त करने की आयु सीमा 18 से बढ़ाकर 27 वर्ष कर दी है। इससे अनाथ बच्चों और युवाओं को उच्च शिक्षा व कौशल विकास के लिए लंबे समय तक आर्थिक सहायता मिल सकेगी। इसके अलावा 27 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद पात्र युवाओं को अपना स्टार्टअप शुरू करने के लिए दो लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने का भी प्रावधान किया गया है। इससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
आर्थिक सहायता का विवरण
वर्ष 2023-24 : 224 लाभार्थियों को चार लाख 23 हजार रुपये।
वर्ष 2024-25 : 253 लाभार्थियों को 81 लाख पांच हजार रुपये।
वर्ष 2025-26 : 301 लाभार्थियों को दो करोड़ 92 हजार 371 रुपये।
अप्रैल से नवंबर 2026 तक : 246 लाभार्थियों को 26 लाख 85 हजार 847 रुपये।
मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत नवंबर तक सभी पात्र लाभार्थियों के खातों में निर्धारित आर्थिक सहायता जमा करवा दी गई है। योजना के माध्यम से बच्चों की शिक्षा, आवश्यकताओं और भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है। -कुंदन लाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी