Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Water supply will not be interrupted even during snowfall.

Kullu News: बर्फबारी में भी नहीं थमेगीं पानी की सप्लाई

Thu, 19 Nov 2026 05:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 19 Nov 2026 05:00 AM IST
विज्ञापन
Water supply will not be interrupted even during snowfall.
कुल्लू। सर्दियों में बर्फबारी के चलते पेयजल आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए जल शक्ति विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। विभाग ने सर्दी शुरू होने से पहले ही जिले में पेयजल टैंकों की सफाई का काम पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं, बर्फबारी से क्षतिग्रस्त होने वाली पेयजल योजनाओं को जल्द बहाल करने के लिए कर्मचारियों और विशेष टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। विभाग ने उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया है, जहां सर्दियों में बर्फबारी और पाइपों में पानी जमने के कारण सप्लाई प्रभावित होने की आशंका रहती है।
विज्ञापन


जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता राकेश पराशर ने बताया कि मणिकर्ण घाटी, उझी घाटी और बंजार उपमंडल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कर्मचारियों को विशेष रूप से तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की टीमें सक्रिय रहेंगी, ताकि बर्फबारी के दौरान जिन पेयजल योजनाओं की सप्लाई प्रभावित होगी, उन्हें तुरंत बहाल किया जा सके। उन्होंने बताया कि निर्धारित शेड्यूल के अनुसार पेयजल टैंकों की सफाई पूरी कर ली गई है।
इसके अलावा जिन स्थानों पर हर साल सर्दियों में पेयजल योजनाओं में दिक्कत आती है, वहां कर्मचारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

पाइप का स्टॉक तैयार
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि बर्फबारी के कारण क्षतिग्रस्त होने वाली पेयजल योजनाओं की मरम्मत के लिए पाइप का पर्याप्त स्टॉक तैयार रखा गया है। जिन क्षेत्रों में अत्यधिक ठंड के कारण पाइपों में पानी जमने की समस्या आती है, वहां इस्तेमाल के लिए रबड़ के पाइप भी स्टोर किए गए हैं। विभाग ने पिछले वर्षों के अनुभव और सर्दियों के दौरान सामने आने वाली समस्याओं को ध्यान में रखते हुए योजनाओं को जल्द बहाल करने की रणनीति बनाई है, ताकि बर्फबारी के बीच भी लोगों को पेयजल के लिए परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed