फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Invitation for consecration sent to Vikramaditya and Maheshwar

Kullu News: विक्रमादित्य और महेश्वर को भेजा प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण

Tue, 26 Nov 2024 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 26 Nov 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Invitation for consecration sent to Vikramaditya and Maheshwar
पूर्व सांसद एवं भगवान रघुनाथ के मुख्य छडीबरदार महेश्वर सिंह को देवता टकरासी नाग के मंदिर प्रतिष
कुल्लू। देवता टकरासी नाग के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा इन दिनों जारी है। पूजा-पाठ और हवन किया जा रहा है। 12 दिसंबर को पूर्णाहुति होगी। मंदिर और पूज कमेटी सरकार के मंत्रियों, विधायकों और देव समाज के जुड़े लोगों को बुलावा पत्र भेज रही है। पिछले सप्ताह निमंत्रण देने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल हॉलीलॉज गया था। लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह को निमंत्रण दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को पूज कमेटी के अध्यक्ष एवं देवता खुडीजल के कारदार मंगल चंद ठाकुर ने कुल्लू आकर पूर्व सांसद महेश्वर सिंह को निमंत्रण (छांदा) दिया। देवता टकरासी नाग के धार्मिक कारज के लिए जिले के विधायकों को भी निमंत्रण दिया गया है। सभी गण्यमान्य लोगों को 12 दिसंबर को पूर्णाहुति के दिन बुलाया गया है। देवता के मंदिर की प्रतिष्ठा के अंतिम दिन कुल्लू, मंडी और जिला शिमला से करीब 20,000 लोगों के आने की संभावना है। इसके लिए पूज कमेटी, मंदिर कमेटी औरअन्य सब कमेटियां तैयारियों में जुटी हैं। धार्मिक एवं पर्यटन स्थल टकरासी हिल में हो रहे देव कारज में इन दिनों पूजा-पाठ और हवन की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। पूज कमेटी के अध्यक्ष शेर सिंह ठाकुर ने कहा कि टकरासी नाग के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में रघुपुर घाटी से करीब 15 से अधिक देवती-देवता शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि हजारों मेहमानों के लिए इंतजाम किया गया है। मंत्री विक्रमादित्य सिंह और पूर्व सांसद महेश्वर सिंह को भी निमंत्रण दिया गया है।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed