{"_id":"69fb7b000564553be1078993","slug":"international-red-cross-day-to-be-celebrated-in-keylong-tomorrow-kullu-news-c-89-1-klu1001-175643-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: केलांग में कल मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: केलांग में कल मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस
Wed, 06 May 2026 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 06 May 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। केलांग में 8 मई को अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां कर ली है। इस दिन विभिन्न जागरूकता गतिविधियां करवाई जाएंगी। खास बात यह है कि आयुष और स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें आम लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा प्रदान की जाएगी।
वहीं, आयुष विभाग की ओर से भी स्टॉल लगाकर आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति एवं पंचकर्म थेरेपी के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ के बारे में लोगों को बताया जाएगा।
पुलिस विभाग द्वारा नशा मुक्ति कार्यशाला आयोजित कर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम में स्थानीय स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए स्लोगन लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिससे उनकी रचनात्मक प्रतिभा को बढ़ावा मिलेगा। वन विभाग, आयुष और स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्टॉल लगाए जाएंगे। इस संबंध में उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर बुधवार को अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की गई। विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा के साथ निर्देश दिए गए हैं।